Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:
आप विद्यालय के विद्यार्थी परिषद् के सचिव दिव्य/दिव्या हैं। आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता हेतु विद्यालय के पुस्तकालय में बुक-बैंक की स्थापना की गई है। इस विषय में सभी विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए।
Advertisements
Solution
विद्यालय सूचना
बुक-बैंक की स्थापना
दिनांक: 12 मार्च 2025
स्थान: राजकीय इंटर कॉलेज, प्रयागराज
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता हेतु पुस्तकालय में "बुक-बैंक" की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एवं संदर्भ पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध कराना है।
बुक-बैंक के लाभ:
- आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध होंगी।
- पुरानी, लेकिन उपयोगी पुस्तकों का पुनः सदुपयोग होगा।
- छात्र अपनी पुरानी पुस्तकें दान करके अन्य विद्यार्थियों की सहायता कर सकते हैं।
जो विद्यार्थी पुस्तकें दान करना चाहते हैं या पुस्तकें लेना चाहते हैं, वे 15 मार्च 2025 तक विद्यालय पुस्तकालय में संपर्क करें।
दिव्या शर्मा
विद्यार्थी परिषद् सचिव,
राजकीय इंटर कॉलेज, प्रयागराज
