English

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए: आप अमृत/अमृता हैं। बाजार में हिंदी पुस्तकों की अनुपलब्धि की शिकायत करते हुए एन.सी.ई.आर.टी. के प्रकाशन विभाग के प्रबंधक को एक पत्र लिखिए। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप अमृत/अमृता हैं। बाजार में हिंदी पुस्तकों की अनुपलब्धि की शिकायत करते हुए एन.सी.ई.आर.टी. के प्रकाशन विभाग के प्रबंधक को एक पत्र लिखिए।

Writing Skills
Advertisements

Solution

सेवा में,

श्रीमान प्रबंधक महोदय,
पुस्तक प्रकाशन विभाग,
एन.सी.ई.आर.टी.
जयपुर (राजस्थान)
दिनांक: 18 नवम्बर 2025

विषय: हिंदी पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति के संबंध में।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं आपका ध्यान आपके प्रकाशन की हिंदी पुस्तकों की उपलब्धता की ओर आकर्षित करना चाहता/चाहती हूँ। 01 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ होने वाला है। इस कारण विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु हिंदी पुस्तकों की तुरंत आवश्यकता होगी। अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया समय रहते वितरण की उचित व्यवस्था करें तथा पूरे देश में हिंदी पुस्तकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों के अध्ययन में किसी प्रकार की बाधा न आए। आशा है कि आप इस विषय पर अवश्य ध्यान देंगे।

धन्यवाद

भवदीया,
अमृता राजपूत
(अभिभावक)
मालवीय नगर,
जयपुर

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Delhi Set 3
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×