English

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक औपचारिक पत्र लिखिए: आप भारत/भारती हैं। विद्यालय में ‘भाषा क्लब’ बनाने के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक औपचारिक पत्र लिखिए:

आप भारत/भारती हैं। विद्यालय में ‘भाषा क्लब’ बनाने के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।

Writing Skills
Advertisements

Solution

सेवा में,

प्रधानाचार्य महोदय,
सरस्वती विद्या मंदिर,
नई दिल्ली
दिनांक: 7 नवम्बर 2026

विषय: विद्यालय में ‘भाषा क्लब’ बनाने के संबंध में।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों को भाषा-ज्ञान तथा अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ाने के लिए एक ‘भाषा क्लब’ की स्थापना की जाए। इस क्लब के माध्यम से वाद-विवाद, निबंध लेखन, कविता पाठ तथा भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा सकती हैं। इससे विद्यार्थियों में भाषाओं के प्रति रुचि और आत्मविश्वास दोनों विकसित होंगे।

अतः आपसे निवेदन है कि कृपया विद्यालय में ‘भाषा क्लब’ की स्थापना की अनुमति प्रदान करें।

धन्यवाद,

आपकी आज्ञाकारी विद्यार्थी,
भारती

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2025-2026 (March) Board Sample Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×