English

निम्नलिखित विषय पर 200 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए: प्रातः काल योग करते लोग

Advertisements
Advertisements

Questions

निम्नलिखित विषय पर 200 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए:

प्रातः काल योग करते लोग

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए:

प्रातः काल योग करते लोग

Writing Skills
Advertisements

Solution

प्रातः काल योग करते लोग

हम सभी के जीवन में योग काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शरीर तथा मस्तिष्क के संबंधों में सन्तुलन बनाने में हमारी काफी सहायता करता है। यह एक प्राकर का व्यायाम है, इसके नियमित अभ्यास के द्वारा हम शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रह सकते हैं। योग की उत्पत्ति प्राचीन समय में, योगियों द्वारा भारत में की गई थी। योग का अभ्यास हमें शरीर और मस्तिष्क के जुड़ाव द्वारा शरीर और मस्तिष्क के अनुशासन को सिखाता है। यह एक आध्यात्मिक अभ्यास है, जो शरीर और मस्तिष्क के संतुलन के साथ ही प्रकृति के करीब आने के लिए ध्यान के माध्यम से किया जाता है।

में भी मेरे मोहल्ले में अन्य सभी आयु के लोगों के साथ प्रातः काल योग करने उद्यान जाता हूँ। वहाँ हम सब वरिष्ठ योगाचार्यों द्वारा दिए निर्देशों का पालन करते हुए व्यायाम, ध्यान और योगासन करते हैं। जिससे हमारी माँस-पेशियाँ काफी मजबूत हो गयी हैं। योग के माध्यम से ही मनुष्य अपने मन में आंतरिक सुख व शांति की अनुभूति करता है। आंतरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए और समस्या व तनाव को दूर करने के लिए योग महत्वपूर्ण व फायदेमंद है। योग ही एक कारण है जिसके चलते मनुष्य अपनी शक्ति व सुख को प्राप्त करता है। 

आजकल इंसानों के शरीर में आलस, थकाव व नींद में होते हैं जिसके चलते उनका ध्यान किसी भी चीज मे नहीं लगता है और अपने जीवन को आलस्य के चक्कर में बर्बाद करते हैं इसी के ऊपर ये पंक्ति एकदम सही बनी है कि-

जो सोवत वो वो खोवत है जो जागत है वहीं पावत है

योग के कारण अस्थमा, मधुमेह और हृदय रोगियों का इलाज में मदद मिलता है। इसके निरंतर अभ्यास से शक्ति, सहनशक्ति, एकाग्रता, मानसिक नियंत्रण अवसाद पर नियंत्रण और मनोबल बढ़ाने में सहयोग मिलता है। अतः योग आधुनिक समय में अत्यंत उपयोगी है। आज संपूर्ण विश्व 21 जून को विश्व योग दिवस मनाता है।

shaalaa.com
निबंध लेखन
  Is there an error in this question or solution?
2021-2022 (March) Term 2 Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×