Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए -
परीक्षा के दिन
Advertisements
Solution
परीक्षा के दिन
परीक्षा का नाम सुनते ही आँखों के सामने परीक्षा-भवन का दृश्य नाच उठता है। परीक्षा जब पास आने लगती है, तब सभी विद्यार्थी मौज- मस्ती भूल कर पढ़ाई में जुट जाते हैं। जो विद्यार्थी पूरे साल पढ़ाई करते दिखाई नहीं देते, वे भी इन दिनों जौर-शोर से पढ़ाई करते दिखाई देते हैं।
परीक्षा समीप आने से पहले ही यदि प्रतिदिन थोड़ी पढ़ाई कर ली जाए, तो इन दिनों इतनी कठिनाई अनुभव नहीं होगी। प्रश्नपत्र मिलने से पहले सभी विदार्थियों के मन में अजीब-सी घबराहट होती है। प्रश्नपत्र हाथ में आते ही वह घबराहट लगभग दूर हो जाती है। परीक्षा के दिनों में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पौष्टिक भोजन व आराम भी अत्यंत आवश्यक होता है। कुछ भी कही, चाहे छोटी उम्र का बालक हो या बड़ी उम्र का विद्यार्थी, परीक्षा के कठिन दिन बीत जाने पर सभी प्रसन्नता से नाच उठते हैं।
परीक्षा के दिन हमारे जीवन का महत्वपूर्ण दिन होता है। यह वो समय होता है जब हम अपने ज्ञान और कौशल को मान्यता देने के लिए प्रदर्शन करते हैं। इस दिन के लिए तैयारी और समय का प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। परीक्षा के दिन सुबह उठकर स्वस्थ और सकारात्मक दिशा में सोचना चाहिए। योग्यता के साथ संतुलन बनाना, सवालों को ध्यान से पढ़ना, और स्पष्ट उत्तर देना बेहद महत्वपूर्ण है।
Notes
- विषयवस्तु - 2 अंक
- भाषा - 1 अंक
- प्रस्तुति - 2 अंक
