Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित तुलन-पत्र 31 मार्च 2017 पर टाइटे मशीन लिमिटेड का है-
| विवरण | रु. |
| I. समता तथा देयताएँ | |
| (i) अंशधारक निधि | |
| (क) अंश पूँजी | 24,00,000 |
| (ख) आरक्षित एवं अधिशेष | 6,00,000 |
| (ii) गैर-चालू दायित्व | |
| (क) दीर्घकालीन ऋण | 9,00,000 |
| (iii) चालू दायित्व | |
| (क) अल्पकालीन ऋण | 6,00,000 |
| (ख) व्यापारिक देय | 23,40,000 |
| (ग) अल्पकालीन प्रावधान | 60,000 |
| योग | 69,00,000 |
| II. परिसंपत्तियाँ | |
| (i) गैर-चालू परिसंपत्तियाँ | |
| (क) स्थाई परिसंपत्तियाँ | |
| मूर्त परिसंपत्तियाँ | 45,00,000 |
| (ii) चालू परिसंपत्तियाँ | |
| (क) रहतिया | 12,00,000 |
| (ख) व्यापारिक प्राप्य | 9,00,000 |
| (ग) रोकड् एवं रोकड़ तुल्यांक | 2,28,000 |
| (घ) अल्पकालीन ऋण एवं अग्रिम | 72,000 |
| योग | 69,00,000 |
चालू अनुपात तथा तरलता अनुपात ज्ञात कीजिए।
Numerical
Advertisements
Solution
1. चालू अनुपात
चालू अनुपात = `"चालू परिसंपत्तियाँ"/"चालू दायित्व"`
चालू अनुपात `= (24,00,000)/(30,00,000)`
चालू अनुपात = 0.8 : 1
चालू परिसंपत्तियाँ = रहतिया + व्यापारिक प्राप्य + रोकड़ + अल्पकालीन ऋण एवं अग्रिम
= 12,00,000 + 9,00,000 + 2,28,000 + 72,000
= रु. 24,00,000
चालू दायित्व = व्यापारिक देय + अल्पकालीन ऋण + अल्पकालीन प्रावधान
= 23,40,000 + 6,00,000 + 60,000
= रु. 30,00,000
2. तरलता अनुपात
तरलता अनुपात = `"तरल परिसंपत्तियाँ"/"चालू दायित्व"`
तरलता अनुपात `= (12,00,000)/(30,00,000)`
तरलता अनुपात = 0.4 : 1
तरल परिसंपत्तियाँ = व्यापारिक प्राप्य + रोकड़ + अल्पकालीन ऋण एवं अग्रिम
= 9,00,000 + 2,28,000 + 72,000
= रु. 12,00,000
shaalaa.com
द्रवता अनुपात
Is there an error in this question or solution?
