Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए:
'सिल्वर वैडिंग' पाठ के आधार पर किन्हीं दो जीवन-मूल्यों की उदाहरण सहित समीक्षा कीजिए जो समय के साथ बदल रहे हैं।
Advertisements
Solution
वर्तमान युग में अनेक जीवन-मूल्यों में परिवर्तन आ चुका है तथा अनेक जीवन-मूल्य परिवर्तन की प्रक्रिया में हैं। आजकल लोग रिश्तों का महत्त्व भूलते जा रहे हैं। वे रिश्तों की अपेक्षा धन को अधिक महत्त्व देने लगे हैं। उनके भीतर से सामूहिकता का गुण धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है और वे एकल जीवन जीने को महत्त्व देने लगे हैं। उदाहरण के लिए, परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुःख में शामिल होते थे। अब, लोग रिश्तों की बजाय धन को प्राथमिकता देने लगे हैं, जिससे आपसी संबंध कमजोर हो रहे हैं।
आज का जीवन इतना भाग-दौड़ भरा है, जिससे आपसी संबंधों का विघटन हो रहा है। किसी के पास इतना समय नहीं हैं कि किसी के सुख-दुःख में सम्मिलित हो सके। वस्तुत: जीवन-मूल्यों में आए सभी परिवर्तनों को सही नहीं ठहराया जा सकता। पाश्चात्य जीवन-मूल्यों के इस बदलाव को एक सीमा तक ही ठीक कहा जा सकता है।
