Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए:
पत्रकारीय साक्षात्कार और सामान्य बात-चीत का अंतर स्पष्ट करते हुए साक्षात्कारकर्ता के गुणों का उल्लेख कीजिए।
Short Answer
Advertisements
Solution
दो या अधिक व्यक्तियों के बीच किसी विशेष विषय पर आमने-सामने की वार्तालाप को साक्षात्कार कहा जाता है। इसमें मौखिक प्रश्नावली के माध्यम से किसी व्यक्ति के विचारों या प्रतिक्रियाओं को जानने का प्रयास किया जाता है, जहाँ वार्तालाप सीधे उसके समक्ष होती है। इसके विपरीत, सामान्य बातचीत अनौपचारिक होती है और किसी विशेष उद्देश्य से नहीं की जाती।
साक्षात्कार में पत्रकार किसी व्यक्ति से तथ्य, राय और भावनाएँ जानने के लिए प्रश्न पूछता है। एक सफल साक्षात्कार के लिए साक्षात्कारकर्ता को ज्ञान के साथ संवेदनशीलता, कूटनीति, धैर्य और साहस जैसे गुणों से संपन्न होना आवश्यक है।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
