Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25 से 30 शब्दों में लिखिए:
पर्वतों पर उगे वृक्ष आकाश की ओर चिंतित होकर क्यों देख रहे हैं? 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर लिखिए।
Short Answer
Advertisements
Solution
प्रस्तुत कविता में कवि ने वृक्षों को पर्वत की ऊँची आकांक्षाओं का प्रतीक माना है। पर्वत की चोटियों पर खड़े ऊँचे वृक्षों की तुलना मनुष्य की ऊँची आकांक्षाओं से की गई है। ये वृक्ष शून्य आकाश की ओर निहारते हुए ऐसे प्रतीत होते हैं, जैसे कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य पर स्थिर दृष्टि रखते हुए, बिना किसी अन्य की ओर ध्यान दिए, ऊँचाई तक पहुँचने के लिए प्रयासरत हो। जैसे मानव मन हमेशा आगे बढ़ने और ऊँचाई छूने का प्रयास करता है, वैसे ही वृक्ष भी आकाश को छूने की आकांक्षा रखते हैं।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
