Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60-70 शब्दों में लिखिए:
'आपसी फूट के कारण भारत इतने वर्षों तक दूसरों का गुलाम रहा'- क्या आप इस कथन से सहमत हैं? ‘कारतूस’ एकांकी के आधार पर कारण सहित उत्तर दीजिए।
Advertisements
Solution
मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूँ कि आपसी फूट के कारण ही हमारा देश लगभग 200 वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम बना रहा। इसका स्पष्ट प्रमाण हमें "कारतूस" एकांकी में मिलता है। वज़ीर अली के चाचा सआदत अली ने अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए अंग्रेजों से मिलकर षड्यंत्र रचा और वज़ीर अली को तख्त से हटा दिया, जबकि वज़ीर अली एक सक्षम और वफादार राजा थे। वज़ीर अली अंग्रेजों के प्रति गहरी नफरत रखते थे और अवध को अंग्रेजी शासन से मुक्त रखना चाहते थे। लेकिन अपने ही लोगों के विश्वासघात के कारण उन्हें तख्त से बेदखल कर दिया गया। यदि भारतीयों में आपसी एकता होती, तो मुट्ठीभर अंग्रेज इतने विशाल देश को गुलाम बनाने में कभी सफल नहीं हो पाते। यह आपसी फूट ही थी जिसने भारत को अंग्रेजों के अधीन कर दिया।
RELATED QUESTIONS
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए −
सवार ने क्यों कहा कि वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए −
वज़ीर अली के अफ़साने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद क्यों आ जाती थी?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए −
सआदत अली कौन था? उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझा?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए −
कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफ़ाज़त कैसे की?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए −
सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए −
सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50 - 60 शब्दों में) लिखिए -
वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था, कैसे? स्पष्ट कीजिए।
निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए −
मुट्ठीभर आदमी और इतना दमखम।
निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए −
गर्द तो ऐसे उड़ रही है जैसे कि पूरा एक काफ़िला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता है।
पुस्तकालय से रॉबिनहुड के साहसिक कारनामों के बारे में जानकारी हासिल कीजिए।
वृंदावनलाल वर्मा की कहानी इब्राहिम गार्दी पढ़िए और कक्षा में सुनाइए।
‘कारतूस’ एकांकी का मंचन अपने विद्यालय में कीजिए।
‘एकांकी’ और ‘नाटक’ में क्या अंतर है? कुछ नाटकों और एकांकियों की सूची तैयार कीजिए।
अंग्रेज़ सैनिक वजीर अली को पकड़ने का प्रयास कब और कहाँ कर रहे थे?
भारतीय नवाबों ने अंग्रेज़ों से पीछा छुड़ाने के लिए विदेशी शासकों का भी सहारा लिया इसमें वे कितना सफल रहे। पाठ के आलोक में स्पष्ट कीजिए।
‘कारतूस’ एकांकी के आधार पर बताइए कि सवार कौन था? वह किससे मिलना चाहता था और क्यों? इस सारे प्रसंग में सवार की कौन-सी विशेषताएँ उभरकर आती हैं?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए:
पाठ्यक्रम में पढ़ी एकांकी द्वारा सिद्ध कीजिए कि मुट्ठी भर आदमी भी बड़ी फ़ौज पर काबू पा सकते हैं।
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए:
कौन/सा से वाक्य “कारतूस' एकांकी से मेल खाते हैं?
- वज़ीर अली की आज़ादी बहुत ख़तरनाक है।
- वकील ने वज़ीर अली की बात ध्यानपूर्वक सुनी और सहायता का पूरा आश्वासन दिया।
- इसका मतलब कंपनी के खिलाफ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है।
- लेफ़्टीनेंट के अनुसार वज़ीर अली को पकड़ना बहुत सरल है।
