English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 10th Standard

निम्नलिखित परिच्छेद पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों। - Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त]

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित परिच्छेद पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों।

मनुष्य ने स्वार्थवश बहुत से पौधों एवं वनों को काटा है। वनों की कमी के कारण जलवायु में परिवर्तन आया है। जमीन बंजर होने लगी है तथा प्रकृति का संतुलन बिगड़ा है। पौधे मिट्टी से खनिज लवण और पानी लेते हैं। मिट्टी पौधों की वृद्धि के लिए अत्यावश्यक है। पौधे की जड़ें मिट्टी के कणों को जकड़े रखती हैं और उसे बह जाने से रोके रखती हैं। जमीन पर गिरे हुए पत्ते भी ऊपर की मिट्टी को पानी के साथ बहा ले जाते हैं। इसी को मिट्टी का कटाव कहते हैं। मिट्टी के कटाव से महत्त्वपूर्ण जैविक पदार्थ खो जाते हैं तथा भूमि बंजर हो जाती है। प्राय: यह भी देखा गया है कि जहाँ वन अधिक नहीं होते वहाँ वर्षा कम होती है और जब होती है, तो बाढ़ आ जाती है। बाढ़ के कारण एक और हानि यह होती है कि मिट्टी बह-बहकर जल स्रोतों में जमा हो जाती है, जिससे उनकी गहराई कम हो जाती है।
Writing Skills
Advertisements

Solution

  1. जलवायु में परिवर्तन क्‍यों आया है?
  2. पौधों की वृद्धि के लिए क्या आवश्यक है?
  3. मिट्टी के कटाव से क्या होता है?
  4. कम वर्षा कहाँ होती है?
shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2022-2023 (July) Official

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×