English

निम्नलिखित पद्यांश में से बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए- सुनता हूँ, मैंने भी देखा,काले बादल में रहती चाँदी की रेखा।काले बादल जाति द्वेष के,काले बादल विश्व

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित पद्यांश में से बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए-

सुनता हूँ, मैंने भी देखा,
काले बादल में रहती चाँदी की रेखा।
काले बादल जाति द्वेष के,
काले बादल विश्व क्लेश के,
काले बादल उठते पथ पर
नव स्वंतत्रता के प्रवेश के!
सुनता आया हूँ, है देखा,
काले बादल में हँसती चाँदी की रेखा!
आज दिशा है घोर अँधेरी
नभ में गरज रही रणभेरी,
चमक रही चपला क्षण-क्षण पर
झनक रही झिल्ली झन-झन कर,
नाच-नाच आँगन में गाते केकी-केका
काले बादल में लहरी चाँदी की रेखा!

  1. 'काले बादल' और 'चाँदी की रेखा' किनका प्रतीक हैं? इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए नीचे दिए प्रतीकों को पढ़कर उचित विकल्प का चयनकर लिखिए।
    (a) विपत्तियाँ
    (b) कालिमा
    (c) आशा की किरण
    (d) बिजली
    विकल्प-
    I. (a, b)
    II. (c, d)
    III. (a, c)
    IV. (b, d)
  2.  स्वतंत्रता प्राप्ति के मार्ग में किस प्रकार के बादल छाए हुए हैं? नीचे दिए गए कारकों को पढ़कर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कर लिखिए।
    (a) जाति द्वेष के
    (b) घनघोर-घटाओं के
    (c) परस्पर वैमनस्य के
    (d) वैश्विक अशांति के
    विकल्प-
    I. (a, b)
    II. (b, c)
    III. (c, d)
    IV. (a, d)
  3. कैसे वातावरण में आशा की किरण छिप जाती है? नीचे दिए कारकों को पढ़कर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कर लिखिए।
    (a) जब तेज वर्षा हो
    (b) जब मन निराशा से भयभीत हो
    (c) जब षड्यंत्र रचे जा रहे हों
    (d) जब बादल न छाए हों
    विकल्प-
    I. (a, b)
    II. (b, c)
    III. (c, d)
    IV. (a, d)

  4. मोर-मोरनी द्वारा आँगन में नृत्य प्रस्तुत करने से क्या अभिप्राय है?
    1. उन दोनों का प्रसन्न होकर नृत्य करना।
    2. निराशा के बादल छँटने लगे, खुशियों ने दस्तक दे दी है।
    3. दोनों नृत्य कर बादलों को बरसने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
    4. मोर सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं। 
  5. 'चाँदी की रेखा' को 'सोने की रेखा' में कब बदला जा सकता है?

    1. देश-जातियों की एकता होने पर 
    2. काले बादलों के दूर होने पर
    3. बादलों में सूर्य के छिपने पर
    4. मृत्यु से भयभीत न होने पर
Answer in Brief
Advertisements

Solution

  1. (a, c)
  2. (a, d)
  3. (a, d)
  4. निराशा के बादल छँटने लगे, खुशियों ने दस्तक दे दी है।
  5. देश-जातियों की एकता होने पर
shaalaa.com
अपठित पद्यांश
  Is there an error in this question or solution?
2022-2023 (March) Delhi 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×