English

निम्नलिखित मुदूदों के आधार पर लगभग 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखकर उसे उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख भी लिखिए: बूढ़ा किसान – चार बेटे – चारों आलसी – किसान दुखी और चिंतित – अंतकाल - Hindi [हिंदी]

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित मुदूदों के आधार पर लगभग 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखकर उसे उचित शीर्षक दीजिए तथा सीख भी लिखिए:

बूढ़ा किसान – चार बेटे – चारों आलसी – किसान दुखी और चिंतित – अंतकाल में बेटों से कहना 'खेत में गड़ा धन' – किसान की मृत्यु – बेटों द्वारा खेत में खुदाई – धन न मिलना – खेत में अच्छी फसल होना – पिता की बात का अर्थ समझना।
Writing Skills
Advertisements

Solution

छिपा हुआ खजाना

एक गाँव में एक बूढ़ा किसान अपने चार आलसी बेटों के साथ रहता था। किसान दिन-रात मेहनत करता, पर उसके बेटे काम से जी चुराते थे। यह देखकर किसान बहुत दुखी और चिंतित रहता। जब किसान का अंत समय आया, तो उसने बेटों से कहा, “खेत में गड़ा हुआ धन है, उसे निकाल लेना।”

किसान की मृत्यु के बाद चारों बेटों ने खेत में हर जगह खुदाई की, पर कोई खजाना नहीं मिला। निराश होकर उन्होंने खेत में हल चलाया और फसल बो दी। समय आने पर खेत में बहुत अच्छी फसल हुई। तब उन्हें समझ में आया कि पिता का इशारा मेहनत और खेती से मिलने वाले फल की ओर था। 

सीख: मेहनत से ही सच्चा धन मिलता है। आलस्य छोड़कर परिश्रम करने से ही जीवन में सफलता मिलती है।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×