Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित कथन को "p यदि और केवल यदि q" के रूप में पुनः लिखिए:
आपके द्वारा A-ग्रेड प्राप्त करने के लिए यह अनिवार्य और पर्याप्त है कि आप गृहकार्य नियमित रूप से करते हैं।
Advertisements
Solution
“p यदि और केवल यदि q” के रूप में कथन
आप A-ग्रेड प्राप्त करते हैं यदि और केवल यदि आप नियमित रूप से समस्त गृहकार्य करते हैं।
RELATED QUESTIONS
निम्नलिखित कथन को वाक्यांश 'यदि-तो' का प्रयोग करते हुए पाँच विभिन्न रूप में इस प्रकार लिखिए कि उनके अर्थ समान हों।
यदि एक प्राकृत संख्या विषम है तो उसका वर्ग भी विषम है।
निम्नलिखित कथन के प्रतिधनात्मक और विलोम कथन लिखिए:
यदि दो रेखाएँ समांतर हैं, तो वे एक दूसरे को एक समतल में नहीं काटती हैं।
निम्नलिखित कथन के प्रतिधनात्मक और विलोम कथन लिखिए:
किसी वस्तु के ठंडे होने का तात्पर्य (अंतर्भाव) है कि उसका तापक्रम कम है।
निम्नलिखित कथन के प्रतिधनात्मक और विलोम कथन लिखिए:
आप ज्यामिति विषय को आत्मसात नहीं कर सकते यदि आपको यह ज्ञान नहीं है कि निगमनात्मक विवेचन किस प्रकार किया जाता है।
निम्नलिखित कथन के प्रतिधनात्मक और विलोम कथन लिखिए:
x एक सम संख्या है से तात्पर्य (अंतर्भाव) है कि संख्या 4 से भाज्य है।
निम्नलिखित कथन को ‘यदि-तो’ रूप में लिखिए:
आपको नौकरी (काम) मिलने का तात्पर्य (अंतर्भाव) है कि आपकी विश्वसनियता अच्छी है।
निम्नलिखित कथन को ‘यदि-तो’ रूप में लिखिए:
केले का पेड़ फूलेगा यदि वह एक माह तक गरम बना रहे।
निम्नलिखित कथन को ‘यदि-तो’ रूप में लिखिए:
एक चतुर्भुज समांतर चतुर्भुज है यदि उसके विकर्ण एक-दूसरे को समद्विभाजित करें।
निम्नलिखित कथन को ‘यदि-तो’ रूप में लिखिए:
कक्षा में A ग्रेड पाने के लिए यह अनिवार्य है कि आप पुस्तक के सभी प्रश्नों को सरल कर लेते हैं।
नीचे (b) में प्रदत्त कथनों में से प्रत्येक के (i) में दिए कथन का प्रतिधनात्मक और विलोम कथन पहचानिए।
(b) यदि एक चतुर्भुज समांतर चतुर्भुज है, तो उसके विकर्ण एक-दूसरे को समद्विभाजित करते हैं।
(i) यदि किसी चतुर्भुज के विकर्ण एक-दूसरे को समद्विभाजित नहीं करते हैं तो चतुर्भुज एक समांतर चतुर्भुज नहीं है।
(ii) यदि चतुर्भुज के विकर्ण एक दूसरे को समद्विभाजित करते हैं तो वह समांतर चतुर्भुज है।
निम्नलिखित कथन सत्य हैं और असत्य हैं ये बताएँ? अपने उत्तर के लिए वैध कारण बताएँ:
p: किसी वृत्त की प्रत्येक त्रिज्या वृत्त की जीवा होती है।
निम्नलिखित सप्रतिबंध कथन (अंतर्भाव) में से विलोम तथा प्रतिधनात्मक कथन लिखिए:
एक धन पूर्णांक अभाज्य संख्या है केवल यदि 1 और पूर्णांक स्वयं के अतिरिक्त उसका कोई अन्य भाजक नहीं है।
निम्नलिखित सप्रतिबंध कथन (अंतर्भाव) में से विलोम तथा प्रतिधनात्मक कथन लिखिए:
यदि बाहर गरम है, तो आपको प्यास लगती है।
निम्नलिखित कथन को “यदि p, तो q” के रूप में लिखिए।
आप वेबसाइट में प्रवेश कर सकते हैं केवल यदि आपने निर्धारित शुल्क का भुगतान किया हो।
निम्नलिखित कथन को "p यदि और केवल यदि q" के रूप में पुनः लिखिए:
यदि आप दूरदर्शन (टेलीविज़न) देखते हैं, तो आपका मन मुक्त होता है तथा यदि आपका मन मुक्त है, तो आप दूरदर्शन देखते हैं।
निम्नलिखित कथन में से प्रत्येक को "p यदि और केवल यदि q" के रूप में पुनः लिखिए:
यदि एक चतुर्भुज समान कोणिक है, तो वह एक आयत होता है तथा यदि एक चतुर्भुज आयत है, तो वह समान कोणिक होता है।
निम्नलिखित कथन को "p यदि और केवल यदि q" के रूप में पुनः लिखिए:
यदि एक चतुर्भुज समान कोणिक है, तो वह एक आयत होता है तथा यदि एक चतुर्भुज आयत है, तो वह समान कोणिक होता है।
निम्नलिखित कथन को “यदि p, तो q” के रूप में लिखिए।
जब कभी वर्षा होती है यातायात में अवरोध उत्पन्न होता है।
