English

निम्नलिखित के प्रभाव की व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिपण्णी लिखें - बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अपने उत्पादन को एशियाई देशों में स्थानांतरित करने का फैसला। - Social Science (सामाजिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित के प्रभाव की व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिपण्णी लिखें -

बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अपने उत्पादन को एशियाई देशों में स्थानांतरित करने का फैसला।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

  1. 1920 के दशक में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की स्थापना की गई। 70 के दशक के मध्य में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में कई परिवर्तन आए। अब विकासशील देश अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से कर्जे और विकास संबंधी सहायता ले सकते थे।
  2. पचास और साठ के दशकों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का विश्वव्यापी प्रसार हुआ। चूँकि अधिकतर सरकारें बाहर से आने वाली चीजों पर भारी आयात शुल्क वसूल करने लगी थीं अत: बड़ी कंपनियों ने अपने संयंत्रों को उन्ही देशों में लगाने प्रारंभ कर दिए जहां वे अपने उत्पाद बेचना चाहते थे और उन्हें घरेलू उत्पादकों के रूप में काम करना पड़ता था।
  3. 70 के दशक में एशियाई देशों में बेरोजगारी बढ़ने लगी थी। अत: इन कंपनियों ने एशिया के ऐसे देशो में उत्पादन केन्द्रित किए जहां वेतन कम देना पड़ता था। चीन में अन्य एशियाई देशों के मुकाबले सबसे कम वेतन देना पड़ता था। अत: इन कंपनियों ने यहाँ पर अत्यधिक निवेश किया। इससे अर्थव्यवस्था में भारी परिवर्तन आए। जिसने विश्व के आर्थिक भूगोल को बदल दिया।
shaalaa.com
विश्व अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण: युद्धोत्तर काल - अनौपनिवेशीकरण और स्वतंत्रता
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 3: भूमंडलीकृत विश्व का बनना - संक्षेप में लिखें [Page 78]

APPEARS IN

NCERT Samajik Vigyaan Bharat aur Samkaalin Vishv 2 [Hindi] Class 10
Chapter 3 भूमंडलीकृत विश्व का बनना
संक्षेप में लिखें | Q 3. (ङ) | Page 78
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×