Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
गांधी चौक, सांगली से अरुण/अरुणा तिवारी व्यवस्थापक, वसुधा औषधि भंडार, अप्पा बळवंत चौक, पुणे को वी. पी. पी. द्वारा घरेलू औषधियाँ मँगवाते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
Advertisements
Solution
दिनांक: 05 जनवरी 2024
प्रति,
व्यवस्थापक,
वसुधा औषधि भंडार,
अप्पा बळवंत चौक,
पुणे - 411002
विषय: वी. पी. पी. द्वारा घरेलू औषधियाँ मँगवाने हेतु।
महोदय,
मैं सांगली में रहने वाली हूँ। मैं शहर के वैद्य श्री मोहन प्रसाद जी से उपचार करवा रही हूँ। उन्होंने कुछ आयुर्वेदिक घरेलू औषधियाँ लेने की सलाह दी है। अतः मैं आपके औषधि भंडार से निम्नलिखित औषधियाँ वी. पी. पी. द्वारा मँगवाना चाहती हूँ-
औषधियों की सूची:
- आयुर्वेदिक काढ़ा पाउडर – 2 पैक
- हर्बल चूर्ण (पाचन हेतु) – 3 पैक
- सर्दी-खांसी की औषधि – 2 बोतल
- विटामिन सप्लीमेंट्स – 1 पैक
कृपया इन औषधियों की कुल लागत एवं डाक व्यय सहित बिल संलग्न करें। भुगतान डाकिया को डिलीवरी के समय कर दिया जाएगा।
धन्यवाद।
भवदीया,
अरुणा तिवारी
गांधी चौक,
सांगली - 416416
ईमेल: [email protected]
