Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
|
दीप प्रज्वलन आदि संस्कृतियों का अभिन्न अंग रहा है। धार्मिक अनुष्ठान किसी भी पंथ का अंग रहा है। धार्मिक अनुष्ठान किसी भी पंथ का हो, दीप प्रज्वलन के बिना आज भी संपन्न नहीं माना जाता। दीपावली और गुरुनानक जयंती, हमारे दो प्रमुख दीप पर्व हैं। जगमगाते आवासीय और कार्य परिसर जनमानस को हर्षोल्लास की अभिव्यक्ति देते हैं, उनमें आशा एवं उत्साह का संचार करते हैं। आवासीय, शैक्षिक, औद्योगिक भवन यहाँ तक कि नाभिकीय संयंत्र की संध्या का शिलान्यास किसी भी कोटि की संगोष्ठी का उद्घाटन हम अनिवार्यतः दीया जला कर करते हैं। प्रज्वलित दीप से परिवेश की नकारात्मकता निराकृत होती है, वातावरण शुद्ध होता है, दैविक शक्तियों का आगमन आसान होता है। अधिसंख्य व्यक्ति क्लेश, विवाद और भ्रांतियों से इसलिए त्रस्त हैं, चूंकि उन्हें जीवन के परम उद्देश्य और इसकी अधिप्राप्ति के आवश्यक साधनों और विधियों का ज्ञान नहीं है। उद्देश्य की स्पष्टता से सुसंगत सोच और उसी अनुरूप संगत निर्मित करेंगे तो अभीष्ट की प्राप्ति आवश्यक होगी। प्रकाश ज्ञान और देवत्व का प्रतीक है। अंधकार कितना भी हो, एक जलते दिये से लुप्त हो जाता। अंधकार रूपी अज्ञान को मिटाने में दीपक की भूमिका निर्विवाद है। यह दीपक उस सद्बुदधि और विवेक का है, जो एक ओर व्यक्ति की प्रभु से निकटता स्थापित करता है और दूसरों को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आवरण धोखा दे सकता है। बाह्म चमक-दमक और लीपापोती की आतुरता में अंतःकरण की उपेक्षा हो सकती है। अपने मूल दैनिक रूप की पहचानें निखारते रहें, तो जीवन सार्थक हो जाएगा। (दैनिक जागरण) |
(क) अंधकार को किसके समान बताया गया है (1)
- मूर्खता
- अज्ञान
- क्लेश
- निराशा
(ख) प्रकाश को देवत्व का प्रतीक क्यो कहा गया है? (1)
- प्रकाश फैलाने से
- सद्बुद्धि के प्रसार से
- अंधकार को दूर करने से
- भगवान की आरती करने से
(ग) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए: (1)
कथन: किसी भी संगोष्ठी का उद्घाटन दीया जलाकर होता है।
कारण: दीप प्रज्वलन से वक्ता में आशा और उत्साह का संचार होता है।
- कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- कथन और कारण दोनों सही है।
- कथन गलत है और कारण सही है।
- कथन और कारण दोनों गलत है।
(घ) जीवन की सार्थकता से आप क्या समझते हैं? (2)
(ङ) दीपक की भूमिका को स्पष्ट किजिये। (2)
Advertisements
Solution
(क) अज्ञान
(ख) प्रकाश फैलाने से
(ग) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
(घ)
- अंतःकरण को पवित्र, निर्मल रखना।
- अपने गुणो को निखारकर राष्ट्र के विकास मी योगदान देना।
- आवरण से मुक्त रहकर सृजनात्मक कार्यो में संलग्न होना।
(ङ)
- दीपक की भूमिका अंधकार मिटाने और ज्ञान का प्रकाश फैलाने की होती है।
- दीपक सद्बुद्धि, विवेक, शुद्धता, सौंदर्य और आशा का प्रतीक है।
- यह मनुष्य को असत्य, द्वेष और अज्ञान से मुक्त करके उसे सत्य, प्रेम और प्रकाश की ओर अग्रसर करता है।
