English

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- रंगमंच की दुनिया में मोबाइल थियेटर अबूझा नाम नहीं और असम में तो ये मनोरंजन का दूसरा नाम है। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

             रंगमंच की दुनिया में मोबाइल थियेटर अबूझा नाम नहीं और असम में तो ये मनोरंजन का दूसरा नाम है। देश ही नहीं दुनिया भर में अपनी तरह का अनोखा, चलता-फिरता रंगमंच जो खानाबदोश जिंदगी जीता है। जिसका आज यहाँ ठौर, तो कल वहाँ ठिकाना इसलिए इसे भ्रमण थियेटर भी कहते हैं।

             असम में फिल्मों से ज्यादा मोबाइल थियेटर लोकप्रिय है। असम के लेखकों और कलाकारों के लिए ये थियेटर किसी संजीवनी से कुछ कम नहीं हैं। ट्रकों पर खाने-पीने से लेकर स्टेज, कुर्सी, पोशाक, तकनीकी उपकरणों समेत सारे सामानों से लदकर ये आठ से नौ महीनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार प्रदर्शन करते हैं। रूपरेखा भले ही नाटक की हो, पर इसका स्टाइल पूरा फिल्‍मी है। फिल्मों की तरह इन थियेटरों में दिखाए जाने वाले नाटकों का भी बैनर, पोस्टर लगाकर खूब प्रचार होता है।

             थियेटर शब्द सुनकर आमतौर पर गंभीर विषयवस्तु और श्वेत-श्याम स्टेज के नाटकों का खाका मस्तिष्क में उभरता है। ये घुमक्कड़ रंगमंच मंचन भले ही नाटकों का करते हैं, लेकिन इनमें पटकथा से लेकर नाच-गाना, एक्शन, इमोशन हर तरह का फिल्‍मी मसाला होता है। अभिनय और प्रस्तुति के मामले में यहाँ मनोरंजन से कोई समझौता नहीं होता।

             टी.वी. केबल चैनलों और नई तकनीकों का इसके बाजार पर भी असर पड़ा है। बाज़ार और तकनीकी चहलकदमी ने इसका रूप ही नहीं रुख भी बदल दिया है लेकिन फिर भी इंटरनेट की तकनीकी आँधी इसके तंबू को उखाड़ नहीं पाई है। इसकी वजह है इसकी विविधता में वास्तविकता। पुरानी लाइटिंग, साउंड, तकनीकी उपकरणों के बावजूद इनके सेट एकदम असली लगते हैं और उस पर कलाकारों की जीवंत ओर उम्दा प्रस्तुति की तो बात ही क्या! अपनी मौलिकता की वजह से समय की रेत पर यह आज भी अपनी पहचान के साथ स्थिर खड़ा है।

(i) मोबाइल थियेटर से क्या अभिप्राय है? (1)

  1. मोबाइल पर देखे जाने वाला थियेटर
  2. मोबाइल की सहायता से बना थियेटर
  3. चलते-फिरते देखे जाने वाला थियेटर
  4. चलता-फिरता थियेटर

(ii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए: (1)

कथन: असम के लेखकों, कलाकारों के लिए मोबाइल थियेटर संजीवनी हैं।

कारण: मोबाइल थियेटर उन्हें आत्मिक, सामाजिक और आर्थिक संतुष्टि प्रदान करता है।

विकल्प:

  1. कथन और कारण दोनों गलत हैं।
  2. कारण सही है किंतु कथन गलत है।
  3. कथन सही है किंतु कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
  4. कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

(iii) मोबाइल थियेटर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं: (1)

  1. मोबाइल थियेटर फिल्‍मी मसालों से युक्त होते हैं।
  2. मोबाइल थियेटर असम में मनोरंजन का एकमात्र साधन हैं।
  3. बाज़ारवाद और तकनीक का प्रभाव मोबाइल थियेटरों पर भी पड़ा है।

विकल्प:

  1. केवल (II) सही है।
  2. केवल (III) सही है।
  3. (I) और (II) सही हैं।
  4. (I) और (III) सही हैं।

(iv) मोबाइल थियेटर पारंपरिक थियेटर से किस प्रकार भिन्न हैं? 25-30 शब्दों में लिखिए। (2)

(v) समय की रेत पर मोबाइल थियेटर की पहचान को स्थिर रखने वाली कौन-सी विशेषता है? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए। (2)

Comprehension
Advertisements

Solution

(i) चलता-फिरता थियेटर

(ii) कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

(iii) (I) और (III) सही हैं।

(iv) असम क्षेत्र में मोबाइल थिएटर सर्व सुलभ मनोरंजन का एकमात्र प्रमुख साधन है। पारंपरिक थियेटर जहाँ एक ही स्थान पर स्थिर रहकर मनोरंजन प्रदान करते हैं, वहीं मोबाइल थियेटर दर्शकों की माँग के अनुसार दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर मनोरंजन प्रस्तुत करने में सक्षम होते हैं। इसी कारण ये अधिक लोकप्रिय हैं और पारंपरिक थियेटरों की तुलना में अधिक सफल सिद्ध होते हैं।

(v)

  1. जिस क्षेत्र में मोबाइल थियेटर अपना प्रदर्शन करते हैं, वहाँ वे अपने नाटकों आदि की विषयवस्तु का पोस्टरों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार करते हैं। इसी प्रचार के कारण ये थियेटर अधिक प्रभावी सिद्ध होते हैं।
  2. समय के साथ मोबाइल थियेटरों ने प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य तकनीकी उपकरणों में कई परिवर्तन किए हैं, जिससे प्रस्तुतियाँ वास्तविक प्रतीत होती हैं। इसके अतिरिक्त कलाकारों की सशक्त और प्रभावशाली प्रस्तुति इसमें और आकर्षण जोड़ देती है। यही कारण है कि मोबाइल थियेटर पारंपरिक थियेटरों से आगे हैं।
shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×