Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित गदूयांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गदूयांश में एक-एक वाक्य में हों:
| लाड़ली को काकी से अत्यंत प्रेम था। बेचारी भोली लड़की थी। बालविनोद और चंचलता की उसमें गंध तक नहीं थी। दोनों बार जब उसके माता-पिता ने काकी को निर्दयता से घसीटा तो लाड़ली का हृदय ऐंठकर रह गया। वह झुँझला रही थी कि यह लोग काकी को क्यों बहुत-सी पूड़ियाँ नहीं दे देते। उसने अपने हिस्से की पूड़ियाँ बिलकुल न खाई थीं। अपनी गुड़ियों की पिटारी में बंद कर रखी थीं। उन पूड़ियों को काकी के पास ले जाना चाहती थी। उसका हृदय अधीर हो रहा था। बूढ़ी काकी मेरी बात सुनते ही उठ बैठेंगी, पूड़ियाँ देखकर कैसी प्रसन्न होंगी! मुझे खूब प्यार करेंगी। |
Writing Skills
Advertisements
Solution
- लाड़ली को सबसे अधिक स्नेह किससे था?
- काकी को देखकर लाड़ली का हृदय क्यों ऐंठ गया था?
- लाड़ली ने अपनी पूड़ियाँ कहाँ रखी थीं?
- लाड़ली को काकी की कौन-सी बात की कल्पना से खुशी हो रही थी?
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
2023-2024 (July) Official
