Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित दिए गए विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए:
चंद्रयान 3 : भारत की एक बड़ी उपलब्धि
Advertisements
Solution
चंद्रयान 3 : भारत की एक बड़ी उपलब्धि
चंद्रयान-3 इसरो द्वारा संचालित तीसरा मून मिशन है, जिसे 14 जुलाई, 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। इसने 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। यह क्षेत्र अब तक अनदेखा रहा था। मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह की जाँच, तापमान मापन और उसकी संरचनाओं का अध्ययन कर चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करना है। चंद्रयान-3 ने विज्ञान में रुचि बढ़ाकर युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है। भारत अब अमेरिका, रूस और चीन के साथ चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाले देशों में शामिल हो गया है। इसके उपकरण चंद्रमा की विशेषताओं, खनिज संरचना, सतह रसायन विज्ञान, वायुमंडलीय गुण, और पानी एवं संसाधन जलाशयों की खोज के लिए डिजाइन किए गए हैं। भारत के वैज्ञानिक कौशल का विश्व स्तर पर प्रदर्शन किया है।
