Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।
विद्यालय में मेरा प्रिय कोना
Advertisements
Solution
विद्यालय में मेरा प्रिय कोना
विद्यालय एक ऐसा विद्या का मंदिर है। जहाँ हम विद्या का अध्ययन करने के साथ-साथ अपने मित्रों के साथ मस्ती भरा समय भी व्यतीत करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अपनी पसंद होती है, किंतु मुझे अपने विद्यालय में खेल के मैदान के बगल में पुष्प वाटिका में कोने में स्थित बेंच पर बैठना अत्यंत भाता है।
भोजनावकाश के दौरान में अक्सर वहाँ जाकर बैठती हूँ क्योंकि, वहाँ खिले रंग-बिरंगे फूल, उनसे आती भीनी-भीनी खुशबू मेरे मन को प्रसन्नता से भर देती है। वहाँ से मुझे खेल के मैदान में हॉकी, फुटबॉल खेलते हुए बच्चे भी स्पष्ट दिखाई देते हैं। उन्हें देखकर मैं भी खेलों में भाग लेने का प्रयास करती हूँ और खेल के नए-नए गुर सीखती हूँ। इस कोने में बैठकर मैं कभी भी बोरियत अनुभव नहीं करती। वहाँ बैठकर मैं शांति पूर्वक विचार मंथन भी कर पति हूँ। उस कोने से प्रधानाचार्य कक्ष व मेरी कक्षा भी अधिक दूरी पर नहीं है। अतः अध्यापिका को आते हुए देखकर मैं तुरंत लपक कर कक्षा में भी पहुँच सकती हूँ।
यह कोना मुझे स्वच्छ वातावरण में प्रकृति के समीप प्रतीत होता है। यदि कोई यहाँ गंदगी फैलता है तो मुझे बहुत बुरा लगता है। मैं अपनी ओर से इसे सदैव स्वच्छ रखने का प्रयास करती हूँ और अपने मित्रों को भी इस विषय में जागरूक करती हूँ। अतः यह विद्यालय में मेरा प्रिय कोना है।
Notes
- भूमिका - 1 अंक
- विषयवस्तु - 3 अंक
- भाषा - 1 अंक
