Advertisements
Advertisements
Question
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक ई- मेल लिखिए जिसमें खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया गया हो।
Advertisements
Solution
From: [email protected]
विषय: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह
महोदय,
मैं राकेश रॉय, सोलापुर, नवी मुंबई, आपका ध्यान हमारे क्षेत्र में खाद्य पदार्थों में व्याप्त मिलावट की गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। आजकल बाजार में लाल मिर्च में लाल मिट्टी, काली मिर्च में पपीते के बीज, मसालों में बुरादा, दाल-चावलों में छोटे कंकड़, तेल में पाम ऑइल, आइसक्रीम में बल्स्टिंग पेपर आदि मिलाया जा रहा है। दूध, घी आदि में मिलावट तो पुरानी बात है। आजकल के व्यापारियों में मानवता का गुण नहीं है तभी तो वे साधारण जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कोई भी खाद्य वस्तु शुद्ध नहीं रह गई है। यहाँ तक कि सब्जियों तथा फूलों में भी केमिकल की परत चढ़ाकर उसे बेचा जाता है ताकि फल तथा सब्जियाँ अधिक ताजी लगें।
यह समस्या न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि इससे उपभोक्ता के अधिकारों का भी हनन हो रहा है। मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि इस मामले में कड़े कदम उठाए जाएँ, खासकर खाद्य पदार्थों की जांच और निगरानी को और अधिक सख्ती से लागू किया जाए। कृपया इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और आवश्यक करवाई करने का कष्ट करें। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में इस समस्या पर शीघ्र ही नियंत्रण पाया जा सकेगा।
धन्यवाद।
सादर,
राकेश रॉय,
मो. 4325675471
