Advertisements
Advertisements
Question
नाटक क्या होता है? यह कहानी से किस प्रकार भिन्न है?
Answer in Brief
Advertisements
Solution
नाटक हिंदी साहित्य की एक विधा है। यह लिखित रूप से दृश्यता की ओर जाता है। जब नाटक का मंचन होता है तब जाकर उसमें संपूर्णता आती है। नाटक को तीन या उससे अधिक अंकों में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक अंक दृश्यों में विभाजित होता है। नाटक में पात्रों का चरित्र चित्रण सजीव रूप से किया जाता है।
नाटक और कहानी में अतंर -
- कहानी का संबंध लेखक और पाठक से जुड़ा हुआ होता है और नाटक का संबंध लेखक, निर्देशक, पात्र, श्रोता, दर्शक तथा अन्य अनेक लोगों से जुड़ता है।
- कहानी को पढ़ा या सुना जा सकता है जबकि नाटक को देखा जाता है। इसे मंच पर प्रस्तुत किया जाता है। नाटक में मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, अभिनय, संगीत आदि का समावेश होता है।
shaalaa.com
नाटक लिखने का व्याकरण
Is there an error in this question or solution?
