English

मुल्कों की शांति और समृद्धि क्षेत्रीय आर्थिक को बनाने और मजबूत करने पर टिकी है। इस कथन की पुष्टि करें।

Advertisements
Advertisements

Question

मुल्कों की शांति और समृद्धि क्षेत्रीय आर्थिक को बनाने और मजबूत करने पर टिकी है। इस कथन की पुष्टि करें।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

प्रत्येक मुल्क की शांति और समृद्धि क्षेत्रीय आर्थिक संगठनों को बनाने और उन्हें दुदॄढ करने पर टिकी है क्योंकि क्षेत्रीय आर्थिक संगठन बनने पर कृषि, उद्योग - धंधों, व्यापार यातायात, आर्थिक संस्थाओं आदि को बढ़ावा मिलता है। ये आर्थिक संगठन बनेंगे तो लोग को प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों में रोजगार मिलेंगा। रोजगार गरीबी को दूर करता है। आर्थिक संगठनों के निर्माण से राष्टों में समृद्धि आती है। समृद्धि का प्रतिक राष्टीय आय और प्रतिव्यक्ति आय का बढ़ना प्रमुख सूचक है। जब लोगों को रोजगार मिलेगा, गरीबी दूर होगी तो आर्थिक विषमता कम करने के लिए साधारण लोग भी अपने - अपने आर्थिक संगठनों में आवाज उठाएँगे। श्रमिकों को उनका उचित हिस्सा, अच्छी मजदूरियों/वेतनों, भत्तों, बोनस आदि के रूप में मिलेगा तो उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी। वे अपने परिवार के जनों को शिक्षा, स्वास्थ्य , यातायात संवादवहन आदि की अच्छी सुविधएँ प्रदान करेंगे। क्षेत्रीय आर्थिक संगठन बाजार शक्तियों और देश की सरकारों की नीतियों में गहरा संबंध रखते हैं। हर देश अपने यहाँ कृषि, उद्योगों और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए परस्पर क्षेत्रीय राज्यों (देशों) से सहयोग माँगते हैं और उन्हें पड़ोसियों को सहयोग देना होता है। वे चाहते हैं की उनके उद्योगों को कच्चा माल मिले। वे अतिरिक्त संसाधनों का निर्यात करना चाहते हैं। यह तभी संभव होगा जब क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर शांति होगी। बिना शांति के विकास नहीं हो सकता। क्षेत्रीय आर्थिक संगठन पूरा व्यय नहीं कर सकते। पूरा उत्पादन हुए बिना समृद्धि नहीं आ सकती। संक्षेप में, क्षेत्रीय आर्थिक संगठन विभिन्न देशों में पूँजी निवेश, श्रम गतिशीलता, यातायात सुविधओं के विस्तार, विद्युत उत्पादन वृद्धि में सहायक होते हैं। यह सब मुल्कों की शांति और समृद्धि को सदृढ़ता प्रदान करते हैं।

shaalaa.com
चीन के साथ भारत के संबंध
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 4: सत्ता के वैकल्पिक केंद्र - प्रश्नावली [Page 64]

APPEARS IN

NCERT Rajneeti Vigyaan Samkaalin Vishv Rajneeti [Hindi] Class 12
Chapter 4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र
प्रश्नावली | Q 13. | Page 64
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×