Advertisements
Advertisements
Question
मतदाता की आयु सीमा २१ वर्ष से घटाकर १८ वर्ष करने के क्या परिणाम हुए?
Long Answer
Advertisements
Solution
भारतीय संविधान ने सभी स्त्री-पुरुष नागरिकों के लिए मतदान करने की उम्रसंबंधी शर्त २१ वर्ष पूर्ण निर्धारित की थी। उम्र की यह शर्त १८ वर्ष पूर्ण कर दिए जाने से –
- युवा वर्ग को राजनीतिक अधिकार जल्द ही प्राप्त हो गया।
- अपने प्रतिनिधि की योग्यता के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार युवा वर्ग को मिला।
- इस अधिकार के कारण भारतीय लोकतंत्र की पहुँच बढ़ी, जिससे यह विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बन गया।
- इस निर्णय से भारतीय लोकतंत्र अपेक्षाकृत अधिक परिपक्व हुआ और युवा वर्ग के राजनीति विज्ञान में अधिक परिपक्व होने में सहायता मिली।
shaalaa.com
लोकतंत्र
Is there an error in this question or solution?
