English

मन और लेखक के बीच हुए किसी एक संवाद को संक्षिप्त में लिखिए। - Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त]

Advertisements
Advertisements

Question

मन और लेखक के बीच हुए किसी एक संवाद को संक्षिप्त में लिखिए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

मन: डॉक्टर लिखता है। कसरत कराे। मैंने मुलायम तकिये पर कुहनी टेककर जम्‍हाई लेते हुए कहा - करोगे कसरत?

लेखक: क्यों नहीं। कसरत का सब सामान तो है ही अपने पास।

मन: लेकिन दौड़ोगे कैसे ?

लेखक: मैंने लापरवाही से जवाब दिया-‘दोनों पैरों से। ओस से भीगा मैदान, दौड़ता हुआ मैं, उगता हुआ सूरज। आह, कितना सुंदर दृश्य होगा। सुबह उठकर सभी को दौड़ना चाहिए।

मन: हs हs हः हः। (हँसता है।)

लेखक: देखो यार हँसने से काम नहीं चलेगा। सुबह खूब सबेरे जागना पड़ेगा। मुझे!

मन: अच्छा अब सो जाओ ।

(नींद में लेखक डरावना सपना देखते हैं और चारपाई से धड़ाम से फर्श पर गिर जाते हैं।)

लेखक: ओ हो! आज तो मुझे व्यायाम करना है।

मन: व्यायाम करने वालों के लिए गहरी नींद बहुत जरूरी है। तुम्हें चोट भी आई है। इसलिए सो जाओ आराम से।

shaalaa.com
मान जा मेरे मन
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 1.4: मान जा मेरे मन - स्वाध्याय [Page 11]

APPEARS IN

Balbharati Hindi (Composite) Lokvani [English] Standard 9 Maharashtra State Board
Chapter 1.4 मान जा मेरे मन
स्वाध्याय | Q ३ | Page 11
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×