Advertisements
Advertisements
Question
मेंडेलीव्ह की आवर्त सारणी की विषमताएँ लिखो।
Advertisements
Solution
- कोबाल्ट (Co) तथा निकेल (Ni) इन तत्त्वों के पूर्णांक में परमाणु द्रव्यमान समान होने के कारण इनके स्थान (क्रमांको) के विषय में मेंडेलीव्ह की आवर्त सारणी में संदिग्धता थी।
- मेंडेलीव्ह आवर्त सारणी प्रतिपादन करने के बहुत समय के बाद समस्थानिकों की खोज हुई। समस्थानिकों के रासायनिक गुणधर्म समान तो परमाणु द्रव्यमान भिन्न होने के कारण उन्हे मेंडेलीव्ह की आवर्त सारणी में स्थान किस तरह दिए जाएँ यह एक बड़ी चुनौती बनी रही।
- बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के अनुसार रखे गए तत्त्वों के परमाणु द्रव्यमानों में क्रमशः वृद्धी होते हुए दिखाई नहीं दी। इसलिए दो भारी तत्त्वों के बीच कितने तत्त्वों की खोज होगी इसका अनुमान लगाना मेंडेलीव्ह के आवर्ती नियमानुसार संभव नही था।
- हाइड्रोजन का स्थान: हाइड्रोजन यह हॅलोजनों के (समूह VII) के साथ समानता दर्शाता है, जैसे हाइड्रोजन का अणुसूत्र H2 तो फ्लुओरिन, क्लोरीन इनके अणुसूत्र क्रमशः F2, Cl2 इस प्रकार हैं। उसी प्रकार हाइड्रोजन एवं क्षारीय धातुओं (समूह I) इनके रासायनिक गुणधर्मों में समानता है। हाइड्रोजन एवं क्षारीय धातु (Na, K) की क्लोरीन एवं आक्सीजन के साथ तैयार किए गए यौगिकों के अणुसूत्रों में समानता दिखाई देती है उपर्युक्त गुणधर्मका विचार करने पर हाइड्रोजन का स्थान क्षारीय धातु के समूह (समूह I) में या हॅलोजन इस समूह में (समूह VII) निश्चित नहीं कर सकते।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए कौन सा मापदंड अपनाया?
के नाम बताइएः
दो तत्वों जिनके सबसे बाहरी कोश में दो इलेक्ट्रॉन उपस्थित हों।
के नाम बताइएः
तीन तत्वों जिनका बाहरी कोश पूर्ण हो।
तत्व X, XCl2 सूत्र का वाला एक क्लोराइड बनाता है जो एक ठोस है तथा जिसका गलनांक अधिक है। आवर्त सारणी में यह तत्व संभवतः किस समूह के अंतर्गत होगा?
आवर्त सारणी में बोरान के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन से गुणधर्म समान हैं?
आवर्त सारणी में फ्लुओरीन के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन से गुणधर्म समान हैं?
एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है।
इस तत्व की परमाणु-संख्या क्या है?
मेंडेलीफ़ आवर्त नियम के अनुसार, आवर्त सारणी में तत्व किस क्रम में व्यवस्थित थे?
मेंडेलीफ आवर्त सारणी में तत्वों को परमाणु भारों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया गया है तथा कोबाल्ट परमाणु भार 58.93 amu को निकल, परमाणु भार 58.71 amu से पहले रखा गया है। इसका कारण दीजिए।
मेंडेलीफ़ द्वारा पूर्वानुमानित तत्व 'एका- सिलिकन' तथा 'एका-ऐलुमिनियम' के क्लोराइडों के सूत्र लिखिए।
