English

माल्थस का यह विश्वास क्यों था कि अकाल और महामारी जैसी विनाशकारी घटनाएँ, जो बड़े पैमाने पर मृत्यु का कारण बनती हैं, अपरिहार्य हैं? - Sociology (समाजशास्त्र)

Advertisements
Advertisements

Question

माल्थस का यह विश्वास क्यों था कि अकाल और महामारी जैसी विनाशकारी घटनाएँ, जो बड़े पैमाने पर मृत्यु का कारण बनती हैं, अपरिहार्य हैं?

Long Answer
Advertisements

Solution

अंग्रेज़ राजनीतिक अर्थशास्त्री थामस रॉबर्ट माल्थस का मानना था कि जीवन-निर्वाह के साधनों (जैसे-भूमि, कृषि) की तुलना में मानवीय जनसंख्या की वृद्धि की दर तेज़ होती है। उनका कहना था कि जनसंख्या में वृद्धि ज्यामितीय गति से होती है, जबकि कृषि का उत्पादन अंकगणितीय गति से होता है। माल्थस का ऐसा विश्वास था कि जनसंख्या पर नियंत्रण का प्राकृतिक निरोध, जैसे-अकाल, बीमारियाँ इत्यादि अवश्यंभावी हैं। यह खाद्य आपूर्ति तथा जनसंख्या वृद्धि के बीच संतुलन स्थापित करने का प्राकृतिक तरीका है। उनके अनुसार, इस तरह के प्राकृतिक निरोध काफी कष्टकारी तथा कठिन होते हैं। यद्यपि यह जनसंख्या तथा आजीविका के बीच संतुलन का काम मृत्यु-दर में बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप करता है।

shaalaa.com
जनसांख्यिकी संबंधी कुछ सिद्धांत एवं संकल्पनाएं
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2: भारतीय समाज की जनसांख्यिकीय संरचना - प्रश्नावली [Page 41]

APPEARS IN

NCERT Samaajhshaastra Bhartiya Samaajh [Hindi] Class 12
Chapter 2 भारतीय समाज की जनसांख्यिकीय संरचना
प्रश्नावली | Q 2. | Page 41
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×