Advertisements
Advertisements
Question
लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए-
‘मनुष्यता’ कविता में कवि किन-किन मानवीय गुणों का वर्णन करता है? आप इन गुणों को क्यों आवश्यक समझते हैं, तर्क सहित उत्तर लिखिए।
Advertisements
Solution
कवि ने “मनुष्यता” कविता में मानव को परमार्थ, विश्व बंधुत्व, भाईचारा, करुणा, धैर्य, सहयोग आदि गुणों को अपनाने पर बल दिया है। कवि ने पशु प्रकृति से प्रेरित मनुष्य को स्वार्थी बताया है। जैसे पशु स्वयं भोजन ग्रहण करके अपना पेट भरते हैं, आत्मकेंद्रित व्यक्ति का जीवनयापन ऐसा ही है। हम सब इस धरती पर रहते हैं क्योंकि हम सब परमात्मा का एक हिस्सा हैं, इसलिए हमें विश्वबंधुत्व की भावना होनी चाहिए। ये सभी गुण आवश्यक हैं क्योंकि स्मृति से ही मानव जीवन शुद्ध होता है। हम धैर्यवान होकर भाग्यहीन होने से अच्छा है कि हम धैर्यवान होकर एक दूसरे का सहारा बनकर एक दूसरे का सच्चे साथी बनें। वह व्यक्ति जो अपना जीवन दूसरों के कल्याण और परोपकार के लिए समर्पित कर देता है, वह महान है।
