English

क्या तुमने मैराथन दौड़ के बारे में सुना है जिसमें लोगों को लगभग 40 किलोमीटर लोग मैराथन दौड़ के लिए सड़क पर ही दौड़ते हैं क्योंकि स्टेडियम में दौड़ने का रास्ता 400 मीटर ही होता है - Mathematics (गणित)

Advertisements
Advertisements

Question

क्या तुमने मैराथन दौड़ के बारे में सुना है जिसमें लोगों को लगभग 40 किलोमीटर दौड़ना पड़ता है ? लोग मैराथन दौड़ के लिए सड़क पर ही दौड़ते हैं क्योंकि स्टेडियम में दौड़ने का रास्ता 400 मीटर ही होता है। 

स्टेडियम के 10 चक्कर = ___ किलोमीटर 

Options

  • 4 किलोमीटर

  • 6 किलोमीटर

MCQ
Fill in the Blanks
Advertisements

Solution

स्टेडियम के 10 चक्कर = 4 किलोमीटर

व्याख्या:

स्टेडियम ट्रैक के 10 चक्कर = 400 मीटर × 10

= 4000 मीटर = 4000 1000 किमी

= 4 किमी

shaalaa.com
लंबा और छोटा
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2: लंबा और छोटा - लंबा और छोटा [Page 17]

APPEARS IN

NCERT Math - Magic [Hindi] Class 4
Chapter 2 लंबा और छोटा
लंबा और छोटा | Q 9.1 | Page 17

RELATED QUESTIONS

  1. किन्हीं दो बिंदुओं के बीच की दूरी का अंदाजा लगाओ। दूरी कितने सेंटीमीटर (cm) है? एक स्केल से इसे नाप कर देखो। क्या तुम्हारा अंदाज़ा सही था ?

  2. कौन से दो बिंदु तुम्हें एक-दूसरे से सबसे दूर लगते हैं? अपने उत्तर की जाँच करो।

  3. कौन से दो बिंदु एक-दूसरे के सबसे पास हैं? अपने उत्तर की जाँच करो।


अब तुम कोशिश करके देखो-

इस झाड़ू से आधी लंबाई की एक झाड़ू बनाओ।


यह लड़कों की लंबी कूद है। 

धानू की 3 मीटर 40 सेंटीमीटर (cm) की सबसे लंबी कूद है। गुरजीत दूसरे नम्बर पर है। उसकी कूद धानू से 20 सेंटीमीटर (cm) कम है। गोपी तीसरा रहा। उसकी कूद गुरजीत की कूद से केवल 5 सेंटीमीटर (cm) कम है।

  1. गुरजीत और गोपी की कूद कितनी लंबी थी ?

  2. कोशिश करके देखो कि तुम कितना लंबा कूद सकते हो।

  3. तुम एक गेंद को कितनी दूर तक फेंक सकते हो?

  4. फुटबॉल या वॉलीबॉल जैसी कोई एक बड़ी बॉल लो। देखो कि तुम उसे कितनी दूर तक उछाल सकते हो ?


नीचे कुछ खेलों के लिए भारतीय कीर्तिमान और विश्व कीर्तिमान दिए गए हैं।

खेल विश्व कीर्तिमान भारतीय कीर्तिमान
ऊँची कूद (पुरुष) जेवियेर एस. (2m 45 cm) चन्द्र पाल (2m 17 cm)
लंबी कूद (पुरुष) माइक पी. (8m 95 cm) अमृत पाल बॉबी ए. (8m 8 cm)
ऊँची कूद (महिला) स्तेफ़का के. (2m 9 cm) बॉबी ए. (1m 91 cm)
लंबी कूद (महिला) गालीना सी. (7m 52 cm) अंजू जॉर्ज (6m 83 cm)

दी गई तालिका से पता करो -

चन्द्र पाल को ऊँची कूद के विश्व कीर्तिमान के बराबर आने के लिए कितने सेंटीमीटर (cm) और कूदना पड़ेगा?


नीचे कुछ खेलों के लिए भारतीय कीर्तिमान और विश्व कीर्तिमान दिए गए हैं।

खेल विश्व कीर्तिमान भारतीय कीर्तिमान
ऊँची कूद (पुरुष) जेवियेर एस. (2m 45 cm) चन्द्र पाल (2m 17 cm)
लंबी कूद (पुरुष) माइक पी. (8m 95 cm) अमृत पाल बॉबी ए. (8m 8 cm)
ऊँची कूद (महिला) स्तेफ़का के. (2m 9 cm) बॉबी ए. (1m 91 cm)
लंबी कूद (महिला) गालीना सी. (7m 52 cm) अंजू जॉर्ज (6m 83 cm)

दी गई तालिका से पता करो -

गालीना की लंबी कूद लगभग ____।


मोमन बहुत दूर से स्कूल आता है। पहले वह तालाब तक 400 मीटर की दूरी तय करता है। फिर वह चप्पलें हाथ में लेकर 150 मीटर चौड़े ताल को चलकर पार करता है। उसके बाद वह 350 मीटर चौड़े खेत को दौड़कर पार करता है। अन्त में वह स्कूल पहुँचने के लिए 40 मीटर चौड़ी सड़क को ध्यान से पार करता है।

  1. स्कूल पहुँचने के लिए मोमन को प्रतिदिन कितना चलना पड़ता है ?
  2. क्या यह 1 किलोमीटर से अधिक है ?

अनुमान लगाओ और पता करो 

एक रील में कितना लंबा धागा होता है?


अनुमान लगाओ और पता करो।

पतंग की चरखी में कितना लंबा धागा होता है? क्या वह 1 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा होता है?


अनुमान लगाओ और पता करो।

अगर एक ही धागे से रुमाल बनाया जाए तो इसमें कितना लंबा धागा लगेगा ?


पता लगाओ-

क्या तुमने कभी बादलों को अपने से नीचे देखा है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×