Advertisements
Advertisements
Question
क्या बसंत गौरी की तरह कोई और पक्षी भी पेड़ के तने में घोंसला बनाता है?
Advertisements
Solution
हाँ, कठफोड़वा (वुडपेकर) भी बसंत गौरी की तरह पेड़ के तने में घोंसला बनाता है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
पता करो, तुम्हारे दादा, दादी, नाना और नानी उस समय कितने साल के थे?
इस पत्र में जिन पक्षियों के नाम आए हैं, उनमें से कितने पक्षी तुमने देखे हैं?
तुमने इन पक्षियों के अलावा और कौन-कौन से पक्षियों को देखा है?
तुम्हारा मनपसंद पक्षी कौन-सा है? कक्षा में उसकी तरह उड़कर दिखाओ और आवाज़ निकालो।
बूझो और पहचानो-
‘एक पक्षी ऐसा जिसकी दुम पर पैसा,
सिर से दुम तक दिखे नीला ही नीला।’
(संकेत: हमारा राष्ट्रीय पक्षी)
अपने घर में या आस-पास किसी पक्षी का घोंसला ध्यान से देखो। ध्यान रहे, घोंसले के बहुत पास नहीं जाना और उसे छूना भी नहीं। गलती से भी छू लिया, तो फिर पक्षी घोंसले में दोबारा नहीं आएँगे।
कुछ दिन तक किसी एक घोंसले को देखो और इन बातों को पता करके लिखो-
- घोंसला कहाँ पर बना है?
- किन-किन चीज़ों से बना है?
- क्या घोंसला बन चुका है या पक्षी अभी भी इसे बना रहा है?
- क्या पक्षी को पहचानते हो? कौन-सा पक्षी है?
- पक्षी घोंसले में क्या-क्या लेकर आते हैं?
- क्या घोंसले में कोई पक्षी बैठा है?
- तुम्हें क्या लगता है, घोंसले में अंडे हैं?
- क्या घोंसले से कुछ आवाज़ें (चीं-चीं) आ रही हैं?
- अगर घोंसले में बच्चे हैं, तो उनके माँ-बाप खाने के लिए क्या-क्या लाते हैं?
- पक्षी एक घंटे में कितनी बार घोंसले पर आते हैं?
- बच्चे कितने दिन बाद घोंसला छोड़कर उड़ गए?
- तुमने जो घोंसला देखा उसका चित्र कॉपी में बनाओ।
- कक्षा के बच्चे तीन समूहों में बँट जाएँ। हर एक बच्चा एक जानवर का चित्र बनाए और उसमें रंग भरे। चित्र पूरा होने पर उसे अलग काट लें।
- अब, पहले समूह के बच्चे एक बड़े चार्ट पर भूरा रंग करें और उस पर छोटी-छोटी घास, मिट्टी आदि दिखाएँ। अब उस पर, ज़मीन पर मिलने वाले जानवरों के चित्र चिपकाएँ।
- दूसरे समूह के बच्चे चार्ट पर पानी और छोटे-छोटे पत्थर दिखाएँ। पानी में उगने वाले पौधे भी बनाएँ। अब, जो जानवर पानी में रहते हैं, उनके चित्र इस चार्ट पर चिपकाएँ।
- तीसरे समूह के बच्चे चार्ट पर पेड़ बनाकर उसमें रंग भरें। अब इस पर पेड़ों पर रहने वाले जानवरों के चित्र चिपकाएँ।
- इन तीनों चार्टों को अपनी कक्षा में सजाओ। उन पर चर्चा करें।
अगर तुम्हारे दाँत ही न हों, तो तुम कैसे दिखोगे। कॉपी में चित्र बनाओ।
जिन बूढ़े लोगों के दाँत नहीं होते हैं, वे किस तरह की चीज़ें नहीं खा पाते हैं? पता लगाओ।
जो पक्षी आपके घर के आस-पास सबसे ज़्यादा दिखाई देता हो उसका चित्र बनाओ। उसके शरीर के भागों के नाम भी लिखो।
