Advertisements
Advertisements
Question
क्या आपने आस-पास के क्षेत्र में भूमि-प्रदूषण देखा है? आप भूमि-प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए क्या प्रयास करेंगे?
Answer in Brief
Advertisements
Solution
हाँ, हमने अपने आस-पास के क्षेत्र में भूमि-प्रदूषण देखा है। भूमि प्रदूषण की रोकथाम के उपाय (Measures to Control Soil Pollution) मृदा प्रदूषण की रोकथाम के लिए हम निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं-
- फसलों पर विषैले कीटनाशकों का छिड़काव विवेकपूर्ण ढंग से किया जाए।
- डी.डी.टी. का प्रयोग प्रतिबंधित हो।
- सिंचाई और उर्वरकों का प्रयोग करने से पहले मिट्टी और जल का वैज्ञानिक परीक्षण करा लेना चाहिए।
- रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर कम्पोस्ट तथा हरी खाद (Compost and Green Manuring) के प्रयोग को वरीयता देनी चाहिए।
- खेतों में जल के निकास की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
- क्षारीय भूमि को वैज्ञानिक ढंग से शोधित किया जाना चाहिए। जिप्सम, सिंचाई तथा रासायनिक खादों का प्रयोग करके क्षारीय मिट्टी को उर्वर बनाया जा सकता है।
- स्थानांतरणशील कृषि (jhuming) पर रोक लगाई जानी चाहिए।
- मिट्टी के कटाव को रोकने के उपाय किए जाने चाहिए।
- जीवांशों की वृद्धि के लिए खेतों में पेड़-पौधों की पत्तियाँ, डण्ठल, छिलके, जड़े, तने आदि सड़ाए जाने चाहिए।
- खेतों के किनारे (मेडों पर) और ढालू भूमि पर वृक्षारोपण किया जाना चाहिए।
shaalaa.com
वायुमंडलीय प्रदूषण - क्षोभमंडलीय प्रदूषण - गैसीय वायुप्रदूषक
Is there an error in this question or solution?
RELATED QUESTIONS
क्षोभमंडलीय प्रदूषण को लगभग 100 शब्दों में समझाइए।
कार्बन डाइऑक्साइड की अपेक्षा कार्बन मोनोऑक्साइड अधिक खतरनाक क्यों है? समझाइए।
ग्रीनहाउस-प्रभाव के लिए कौन-सी गैसें उत्तरदायी हैं? सूचीबद्ध कीजिए।
अम्लवर्षा मूर्तियों तथा स्मारकों को कैसे दुष्प्रभावित करती है?
क्या होता, जब भू-वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसें नहीं होती? विवेचना कीजिए।
