English

कुछ समय बाद पासा गाँव में ‘पशु-पर्व’ का आयोजन हुआ। पशु-पर्व में हृष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:

      कुछ समय बाद पासा गाँव में ‘पशु-पर्व’ का आयोजन हुआ। पशु-पर्व में हृष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है। वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं। बाद में नृत्य-संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है। शाम से सभी लोग पासा में एकत्रित होने लगे। धीरे-धीरे विभिन्‍न कार्यक्रम शुरू हुए। तताँरा का मन कार्यक्रमों में तनिक न था। उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थीं। नारियल के झुंड के एक पेड़ के पीछे से उसे जैसे कोई झाँकता दिखा। उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की। वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने में झिझक रही थी। उसकी आँखें तरल थीं। होंठ काँप रहे थे। तताँरा को देखते ही वह फूटकर रोने लगी। तताँरा विह्नल हुआ। उससे कुछ बोलते ही नहीं बन रहा था। रोने की आवाज़ लगातार ऊँची होती जा रही थी। तताँरा किंकर्त्तव्यविमूढ़ था। वामीरो के रुदन के स्वरों को सुनकर उसकी माँ वहाँ पहुँची और दोनों को देखकर आग-बबूला हो उठी। सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा।
  1. तताँरा किंकर्त्तव्यविमूढ़ क्यों हो गया? [1]
    1. उसे समझ में आ गया था कि उसे क्या करना है।
    2. उसे समझ में आ गया था कि उसे क्या नहीं करना है।
    3. वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे, क्या न करे।
    4. वामीरों के ऊँचे स्वर में रोने से वह डर गया था।
  2. वामीरो किस बात से डरी हुई थी? [1]
    1. सार्वजनिक रूप से अपमानित होने के भय से
    2. तताँरा द्वारा अपमानित किए जाने के भय से
    3. शक्ति-प्रदर्शन में असफल होने के भय से
    4. शक्ति-प्रदर्शन में तताँरा की असफलता के भय से
  3. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए: [1]
    कथन: तत्कालीन समाज में पशु-पर्व जैसे आयोजन आपस में मिलने-जुलने का एक महत्वपूर्ण साधन थे।
    कारण: पशु-पर्व का आयोजन पासा गाँव की सर्वश्रेष्ठा को सिद्ध करने के लिए किया गया था।
    विकल्प:
    1. कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    2. कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
    3. कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. कथन सही है, लेकिन कारण कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
  4. पशु-पर्व में किस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होता था? [1]
    1. युवाओं की शक्ति परीक्षा
    2. सामूहिक भोज का आयोजन
    3. हृट-पुष्ठ पशुओं का प्रदर्शन
    4. नृत्य-संगीत की प्रतियोगिता
  5. ‘सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा।’वाक्य में ‘उसे’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है? [1]
    1. वामीरों
    2. तताँरा
    3. वामीरों की माँ
    4. तताँरा की माँ
Comprehension
Advertisements

Solution

  1. (C) वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे, क्या न करे।
  2. (A) सार्वजनिक रूप से अपमानित होने के भय से
  3. (D) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
  4. (B) सामूहिक भोज का आयोजन
  5. (C) वामीरो की माँ
shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2025-2026 (March) 4/3/1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×