Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
| कुछ देर बाद हमारी टैक्सी मडगाँव से पाँच किमी दूर दक्षिण में स्थित कस्बा बेनालियम के एक रिसोर्ट में आकर रुक गई। यह रिसोर्ट हमने पहले से बुक कर लिया था। इसलिए औपचारिक खानापूर्ति कर हम आराम करने के इरादे से अपने-अपने स्यूट में चले गए। इससे पहले कि हम कमरों से बाहर निकलें, मैं आपको गोवा की कुछ खास बातें बता दूँ। दरअसल, गोवा राज्य दो भागों में बँटा हुआ है। दक्षिण गोवा जिला तथा उत्तर गोवा जिला। इसकी राजधानी पणजी मांडवी नदी के किनारे स्थित है। यह नदी काफी बड़ी है तथा वर्ष भर पानी से भरी रहती है। फिर भी समुद्री इलाका होने के कारण यहाँ मौसम में प्राय: उमस तथा हवा में नमी बनी रहती है। शरीर चिपचिपाता रहता है लेकिन मुंबई जितना नहीं, क्योंकि यहाँ का क्षेत्र हरीतिमा से भरपूर है फिर भी धूप तो तीखी ही होती है। यों तो गोवा अपने खूबसूरत सफेद रेतीले तटों, महँगे होटलों तथा खास जीवनशैली के लिए जाना जाता है लेकिन इन सबके बावजूद यह अपने में एक सांस्कृतिक विरासत भी समेटे हुए है। |
1. आकृति पूर्ण कीजिए: (2)

2. उत्तर लिखिए: (2)
गद्यांश में उल्लेखित नदी की विशेषताएँ
- ______
- ______
3.
i. निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में प्रयुक्त विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए: (1)
- अनौपचारिक - ______
- छाँव - ______
ii. गद्यांश से अंग्रजी शब्द ढूँढ़कर लिखिए: (1)
- ______
- ______
4. 'पर्यटन ज्ञान वृद्धि का साधन' विषय पर २५ से ३० शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)
Advertisements
Solution
1.

2. गद्यांश में उल्लेखित नदी की विशेषताएँ
- काफी बड़ी है।
- वर्ष भर पानी से भरी रहती है।
3.
i. निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में प्रयुक्त विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए:
- अनौपचारिक - औपचारिक
- छाँव - धूप
ii. गद्यांश से अंग्रजी शब्द ढूँढ़कर लिखिए:
- रिसोर्ट
- स्यूट
4. पर्यटन का तात्पर्य है नए-नए स्थानों पर जाना। पर्यटन के माध्यम से लोग नई-नई जगहों पर रहने वाले लागों के बारे में जानते हैं। वहाँ रहने वाले लोगों की सभ्यता-संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है। इससे नई-नई बोली-भाषा की जानकारी मिलती है। नए-नए स्थानों की भौगोलिक परिस्थितियों व वहाँ के खान-पान और रहन-सहन की जानकारी भी मिलती है। ये सभी जानकारिया इंसान के ज्ञान में वृद्धि करती हैं। इसी कारण ऐसा कहा जाता है कि पर्यटन ज्ञान वृद्धि का साधन है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
प्रवाह तालिका पूर्ण कीजिए :

कृति पूर्ण कीजिए :

लिखिए :
नीले पानीवाला पथरीला
लिखिए :
रेतीला तथा उथला
लिखिए :
सबसे लंबा
लिखिए :
मछुआरों की पहली पसंद
कृति पूर्ण कीजिए :
नवरात्रि तथा दशहरा पर्व में गोवा की अलग परंपराए
‘बेनालिया’, ‘अंजुना’ तथा ‘कलिंगवुड’ बीच की विशेषताएँ:
| १. -------- | १. -------- | १. -------- |
| २. -------- | २. -------- | २. -------- |
| ३. -------- | ३. -------- | ३. -------- |
प्रकृति को सुंदर बनाए रखने में मेरा योगदान’ विषय पर अपने विचार लिखिए।
पठित परिच्छेद पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए-
| सबसे पहले हम अंजुना बीच पहुँचे । गोवा में छोटे-बड़े करीब 40 बीच हैं, लेकिन प्रमुख सात या आठ ही हैं। अंजुना बीच नीले पानीवाला पथरीला बहुत ही खूबसूरत है। इसके एक ओर लंबी-सी पहाड़ी है, जहाँ से बीच का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। समुद्र तक जाने के लिए थोड़ा नीचे उतरना पड़ता है। नीला पानी काले पत्थरों पर पछाड़ खाता रहता है। पानी ने काट-काटकर इन पत्थरों में कई छेद कर दिए हैं जिससे ये पत्थर कमजोर भी हो गए हैं। साथ ही समुद्र के काफी पीछे हट जाने से कई पत्थरों के बीच में पानी भरें गया हैं। इससे वहाँ काई ने अपना घर बना लिया है। फिसलने का डर हमेशा लगा रहता है, लेकिन संघर्षों में ही जीवन है, इसलिए यहाँ घूमने-का भी-अपना अलग आनंद है। यहाँ युवाओं का दल तो अपनी मस्ती में डूबा रहता है, लेकिन परिवार के साथ आए पर्यटकों का ध्यान अपने बच्चों को खतरों से सावधान रहने के दिशानिर्देश देने में ही लगा रहता है। मैंने देखा कि समुद्र किनारा होते हुए भी बेनालियम बीच तथा अंजुना बीच का अपना-अपना सौंदर्य है। बेनालियम बीच रेतीला तथा उथला है। यह मछुआरों की पहली पसंद है। यहाँ सुबह-सुबह बड़ी मात्रा में मछलियाँ पकड़ी जाती हैं, लेकिन मजे की बात यह है कि इतनी सारी मछलियाँ स्थानीय बाजारों में ही बेची जाती हैं। |
(1) आकृति पूर्ण कीजिए- (2)

(2) उत्तर लिखिए- (2)
गद्यांश में उल्लेखित बेनालियम बीच की विशेषताएँ-
- ______
- ______
(3) (i) निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में प्रयुक्त विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए- (1)
- ऊपर - ______
- साहस - ______
(ii) गद्यांश में अंग्रेजी शब्द ढूँढ़कर लिखिए- (1)
- ____________
- ____________
(4) अपने देखे हुए किसी पर्यटन स्थल की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन 25 से 30 शब्दों में कीजिए। (2)
निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए।
| सबसे पहले हम अंजुना बीच पहुँचे। गोवा में छोटे-बड़े करीब 40 बीच हैं लेकिन प्रमुख सात या आठ ही हैं। अंजुना बीच नीले पानीवाला, पथरीला बहुत ही खूबसूरत है। इसके एक ओर लंबी-सी पहाड़ी है, जहाँ से बीच का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। समुद्र तक जाने के लिए थोड़ा नीचे उतरना पड़ता है। नीला पानी काले पत्थरों पर पछाड़ खाता रहता है। पानी ने काट-काटकर इन पत्थरों में कई छेद कर दिए हैं जिससे ये पत्थर कमजोर भी हो गए हैं। साथ ही समुद्र के काफी पीछे हट जाने से कई पत्थरों के बीच में पानी भर गया है। इससे वहाँ काई ने अपना घर बना लिया है। फिसलने का डर हमेशा लगा रहता है लेकिन संघर्षों में ही जीवन है, इसलिए यहाँ घूमने का भी अपना अलग आनंद है। यहाँ युवाओं का दल तो अपनी मस्ती में डूबा रहता है, लेकिन परिवार के साथ आए पर्यटकों का ध्यान अपने बच्चों को खतरों से सावधान रहने के दिशानिर्देश देने में ही लगा रहता है। मैंने देखा कि समुद्र किनारा होते हुए भी बेनालियम बीच तथा अंजुना बीच का अपना-अपना सौंदर्य है। बेनालियम बीच रेतीला तथा उथला है। यह मछुआरों की पहली पसंद है। |
(1) विशेषताएँ लिखिए: (2)
(i) 
(ii)

(2) एक/दो शब्दों में उत्तर लिखिए: (2)
- गोवा के छोटे-बड़े बीच की संख्या - ______
- काई ने यहाँ घर बना लिया था - ______
- अपने बच्चों को खतरों से सावधान कराने वाले - ______
- बेनालियम बीच इनकी पहली पसंद है - ______
(3) (i) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द गद्यांश से ढूँढ़कर लिखिए: (1)
- बदसूरत × ______
- नापसंद × ______
(ii) निम्नलिखित शब्दों के लिए पर्यायवाची शब्द लिखिए: (1)
- कमजोर - ______
- आनंद - ______
(4) अपने द्वारा किए हुए पर्यटन का एक अनुभव 25 से 30 शब्दों में लिखिए: (2)
