Advertisements
Advertisements
Question
कुछ अभिक्रियाओं में थैलियम, ऐलुमिनियम से समानता दर्शाता है, जबकि अन्य में यह समूह-I के धातुओं से समानता दर्शाता है। इस तथ्य को कुछ प्रमाणों के द्वारा सिद्ध करें।
Answer in Brief
Advertisements
Solution
ऐलुमिनियम के समाने, थैलियम Tl2O3, TlCl3, Tl2(SO4)3 आदि में +3 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करता है। Al तथा Tl के जटिल यौगिक भी समान प्रकार के होते हैं। जैसे- [AlF6]3- तथा [TlF6]3-।
अक्रिय युग्म प्रभाव के कारण यह समूह-I ग्रुप की क्षार धातुओं के समान +1 ऑक्सीकरण अवस्था भी प्रदर्शित करता है। +1 ऑक्सीकरण अवस्था में यह Tl2O, TlCl आदि यौगिकों का निर्माण करता है जो Na2O, NaCl आदि यौगिकों के समान है। Tl2O, Na2O के समान प्रबल क्षार हैं। अत: यह समूह-I की धातुओं से भी समानता प्रदर्शित करता है।
shaalaa.com
बोरॉन, एलुमीनियम तथा इनके यौगिक के उपयोग
Is there an error in this question or solution?
