English

क्षार धातुओं के निम्नलिखित यौगिकों की तुलना क्षारीय मृदा धातुओं के संगत यौगिकों से विलेयता के आधार पर कीजिए- नाइट्रेट - Chemistry (रसायन विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

क्षार धातुओं के निम्नलिखित यौगिकों की तुलना क्षारीय मृदा धातुओं के संगत यौगिकों से विलेयता के आधार पर कीजिए-

नाइट्रेट

Long Answer
Advertisements

Solution

विलेयता - सभी क्षारीय मृदा धातुओं के नाइट्रेट भी जल में घुलनशील हैं, परंतु इनकी विलेयता समूह में नीचे चलने पर घटती जाती है क्योंकि जलयोजन ऊर्जा (hydration energy), जालक ऊर्जा (lattice energy) की अपेक्षा तेजी से घटती है।

तापीय स्थायित्व - क्षारीय मृदा धातुओं और क्षार धातुओं के नाइट्रेट गर्म करने पर विघटित हो जाते हैं। क्षार धातु के नाइट्रेट (Li के अतिरिक्त) विघटित होकर धातु नाइट्राइट बनाते हैं।

\[\ce{2MNO3 ->[\triangle] 2MnO2 + O2}\] (M = Na, K, Rb या Cs)

लिथियम नाइट्रेट विघटित होकर Li2O, NO2 और O2 बनाता है।

\[\ce{4LiNO3 ->[\triangle] 2Li2O + 4NO2 + O2}\]

सभी क्षारीय मृदा धातु नाइट्रेट विघटित होकर धातु ऑक्साइड, NO2 तथा O2 देते हैं।

\[\ce{2M(NO3)2 ->[\triangle]2MO + 4NO2 + O2}\] (M = Be, Mg, Ca, Sr, या Ba)

shaalaa.com
क्षारीय मृदा धातुओं के यौगिकों के सामान्य अभिलक्षण
  Is there an error in this question or solution?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×