Advertisements
Advertisements
Question
कर्बोज पदार्थ, स्निग्धपदार्थ, प्रथिन इनका आक्सीकरण करके ऊर्जा प्राप्त करनेकी प्रक्रिया कैसे होती है?
Advertisements
Solution
- सर्वप्रथम अनेक प्रकिण्वों की सहायता से दैनिक आहार के कार्बोहाइड्रेट का पाचन पाचन संस्थान में किया जाता है। तत्पश्चात इनका रूपांतरण ग्लुकोज में हो जाता है। इसी प्रकार प्रोटीन (प्रथिन) का रूपांतरण अमिनो अम्ल में किया जाता है तथा वसा का विघटन होने पर वसा अम्ल तथा ग्लिसरॉल (अल्कोहल) बनता है।
- कोशिकीय श्वसन के समय कार्बोहाइड्रेट का आक्सीकरण होता है। ऑक्सीश्वसन के समय ग्लुकोज का आक्सीकरण तीन चरणों में होता है।
(i) ग्लाइकोलाइसिस (ग्लुकोज का विघटन)
(ii) ट्रायकार्बोक्सीलिक अम्ल चक्र या क्रेब चक्र या TCA चक्र तथा इलेक्ट्रान संवहन शृंखला अभिक्रिया (ETC अभिक्रिया)। - ग्लाइकोलाइसिस प्रक्रिया के समय ग्लुकोज के एक अणु से पायरुविक अम्ल, ATP, NADH2 तथा पानी के क्रमश: दो-दो अणु निर्मित होते हैं। इस प्रक्रिया में निर्मित पायरुविक अम्ल का रूपांतरण अैसेटील-को-एन्झाइम -A के रूप में होता है। इसी के साथ NADH2 तथा CO2 के दो अणु मुक्त होते हैं।
- अगले चरण में, TCA चक्र में अैसेटील-को-एन्झाइम-A के अणु तंतुकणिका में प्रवेश करते हैं तथा एक चक्रीय श्रृंखला अभिक्रिया आरंभ हो जाती है। इस चक्रीय अभिक्रिया के समय अैसेटील-को-एन्झाइम-B के एसिटिल भाग का पूर्ण आक्सीकरण होता है। इस प्रक्रिया में CO2, H2O, NADH2, FADH2 तथा ATP के अणु मुक्त होते हैं।
- तिसरे चरण में ETC अभिक्रिया के समय, प्रथम दो चरणों में निर्मित NADH2 तथा FADH2 का उपयोग ATP अणु प्राप्त करने के लिए किया जाता है। प्रत्येक NADH2 अणु से 3ATP अणु प्राप्त किए जाते हैं। तथा प्रत्येक FADH2 अणु से 2ATP अणु प्राप्त किए जाते हैं।
- इस प्रकार ग्लुकोज के एक अणु का आक्सीकरण आक्सीजन की उपस्थिति में होने पर ATP के 38 अणु उत्पन्न होते हैं। इस प्रकार कार्बोहाइड्रेट से ऊर्जा प्राप्त की जाती है।
- दैनिक आहार में कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में होने पर प्रोटीन या वसा का उपयोग ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जाता है। वसा अम्ल वसा से व्युत्पन्न होते हैं तथा प्रोटीन से अमिनो अम्ल व्युत्पन्न होते हैं। तत्पश्चात अमिनो अम्ल का रूपांतरण
अैसेटील-को-एन्झाइम-A के स्वरूप में किया जाता है। इस प्रकार पुनः TCA चक्र द्वारा अैसेटील-को-एन्झाइम-A ऊर्जा उत्पन्न कर सकता है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
ग्लुकोज के एक अणु का संपूर्ण आक्सीकरण होनेपर ATP केकुल ______ अणु प्राप्त होते हैं।
ग्लायकोलायसीस के अंत में ______ के अणु बनते है।
जब हम व्यायाम/कसरत करते है तब हमारी मांसपेशियाँ ______ प्रकार का श्वसन करती है।
परिभाषा लिखिए।
कोशिकीय स्तर का श्वसन
परिभाषा लिखिए।
ऑक्सीश्वसन
वैज्ञानिक कारण लिखिए।
ग्लुकोज के संपूर्ण ऑक्सीकरण के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
वैज्ञानिक कारण लिखिए।
कुछ उच्चस्तरीय वनस्पती और प्राणी भी कभी-कभी अनाक्सीश्वसन करते हैं।
ग्लायकोलायसीस प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
निम्न कथन सत्य हैं या असत्य लिखिए:
ऑक्सीश्वसन की क्रिया में प्रथिनों का आक्सीकरण होता है।
वैज्ञानिक कारण लिखिये।
कसरत (व्यायाम) करने के बाद थकावट महसूस होती है।
