English

कक्षा ग्यारहवीं में जो आप पढ़ चुके हैं, उसके आधार पर क्या आप बता सकते हैं कि आण्विक आकार के आधार पर एंजाइम बड़े हैं या डीएनए। आप इसके बारे में कैसे पता लगायेंगे? - Biology (जीव विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

कक्षा ग्यारहवीं में जो आप पढ़ चुके हैं, उसके आधार पर क्या आप बता सकते हैं कि आण्विक आकार के आधार पर एंजाइम बड़े हैं या डीएनए। आप इसके बारे में कैसे पता लगायेंगे?

Very Long Answer
Advertisements

Solution

एंजाइम प्रोटीन्स होते हैं। प्रोटीन अणु अत्यधिक जटिल संरचना वाले वृहद अणु होते हैं। इनका निर्माण ऐमीनो अम्लों से होता है। प्रकृति में लगभग 300 प्रकार के अमीनो अम्ल पाए जाते हैं, किंतु इनमें से केवल 20 अमीनो अम्ल ही जंतु एवं पादप कोशिकाओं में पाए जाते हैं। अमीनो अम्ल श्रृंखलाबद्ध होकर परस्पर पेप्टाइड आबंध द्वारा जुड़े रहते हैं। प्रत्येक प्रोटीन अणु की पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला में अमीनो अम्लों का क्रम विशिष्ट प्रकार का होता है। प्रोटीन्स का आण्विक भार बहुत अधिक होता है। विभिन्न अमीनो अम्ल से बनने वाली प्रोटीन्स विभिन्न प्रकार की होती हैं। हमारे शरीर में लगभग 50,000 प्रकार की प्रोटीन्स पायी जाती हैं।

डीएनए के जैविक-वृहद अणु जटिल संरचना वाले होते हैं। ये प्रोटीन्स (एंजाइम) से भी बड़े जैविक गुरुअणु होते हैं। इनका अणुभार 106 से 109 डाल्टन तक होता है। डीएनए अणु पॉलिन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला से बना होता है। डीएनए से कम अणुभार वाले एम-आरएनए, टी-आरएनए तथा आर-आरएनए का निर्माण होता है। आरएनए प्रोटीन संश्लेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आरएनए संश्लेषण हेतु डीएनए अणु विभिन्न स्थान पर द्विगुणित होकर छोटी-छोटी पूरक श्रृंखलाएँ अर्थात् राइबोन्यूक्लियोटाइड अम्ल का एक छोटा अणु बनाती हैं। इन्हें उपक्रामक कहते हैं। आरएनए निवेशकों के संश्लेषण का उत्प्रेरण आरएनए पॉलिमरेज एंजाइम करत है। आरएनए अणु प्रोटीन संश्लेषण के काम आते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि डीएनए अणु प्रोटीन्स (एंजाइम) से भी बड़े अणु होते हैं।

shaalaa.com
पुनर्योगज डीएनए तकनीक के साधन
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 9: जैव प्रौद्योगिकी - सिद्धांत व प्रक्रम - अभ्यास [Page 192]

APPEARS IN

NCERT Jeev Vigyan [Hindi] Class 12
Chapter 9 जैव प्रौद्योगिकी - सिद्धांत व प्रक्रम
अभ्यास | Q 3. | Page 192

RELATED QUESTIONS

क्या सुकेंद्रकी कोशिकाओं में प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज मिलते हैं? अपना उत्तर सही सिद्ध कीजिए।


एक सचित्र (चार्ट) (आरेखित निरूपण के साथ) बनाइए जो प्रतिबंधन एंजाइम को (जिस क्रियाधार डीएनए पर यह कार्य करता है उसे), उन स्थलों को जहाँ यह डीएनए को काटता है व इनसे उत्पन्न उत्पाद को दर्शाता है।


क्या आप दस पुनर्योगज प्रोटीन के बारे में बता सकते हैं जो चिकित्सीय व्यवहार के काम में लाए जाते हैं? पता लगाइए कि वे चिकित्सीय औषधि के रूप में कहाँ प्रयोग किए जाते हैं? (इंटरनेट की सहायता लें।)


क्या आप बता सकते हैं कि प्रतिवेदक (रिपोर्टर) एंजाइम को वरणयोग्य चिह्न की उपस्थिति में बाहरी डीएनए को परपोषी कोशिकाओं में स्थानांतरण के लिए मॉनिटर करने के लिए किस प्रकार उपयोग में लाया जा सकता है?


निम्नलिखित का संक्षिप्त वर्णन कीजिए-

प्रतिकृतियन का उद्भव


संक्षेप में बताइए-

प्रतिबंधन एंजाइम और डीएनए


पाँच पैलिंड्रोमिक अनुप्रयास करना होगा कि क्षारक-युग्म नियमों का पालन करते हुए पैलिंड्रोमिक अनुक्रम बनाने के उदाहरण का पता लगाइए।


एक्सोन्यूक्लिएज तथा एंडोन्यूक्लिएज के बीच भेद करें।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×