English

किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर क्यों नहीं पहुँच पाते होंगे?

Advertisements
Advertisements

Question

किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर क्यों नहीं पहुँच पाते होंगे?

Long Answer
Advertisements

Solution

किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर इसलिए नहीं पहुँच पाते है, क्योंकि

  • प्रतिभावान होकर भी वे मुख्य कलाकार से अलग होकर प्रस्तुति देने का हौंसला नहीं कर पाते हैं।
  • उन्हें शीर्ष स्थान पर पहुँचने तथा वहाँ बने रहने में संदेह रहता है।
  • आर्थिक समस्याएँ उनके मार्ग में बाधक बनती हैं।
  • उनमें से कुछ लोग स्वयं को भाग्य के हवाले कर देते हैं कि किस्मत में होगा तो शीर्ष स्थान हासिल कर लेंगे।
  • ऐसे लोगों को उचित अवसर एवं सहयोग नहीं मिल पाता है।
shaalaa.com
संगतकार
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 9: मंगलेश डबराल - संगतकार - प्रश्न-अभ्यास [Page 39]

APPEARS IN

NCERT Hindi Kshitij Bhag 2 [English] Class 10
Chapter 9 मंगलेश डबराल - संगतकार
प्रश्न-अभ्यास | Q 10. | Page 39

RELATED QUESTIONS

संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है?


संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं?


संगतकार किन-किन रूपों में मुख्य गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं?


किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह-तरह से अपना योगदान देते हैं। कोई एक उदाहरण देकर इस कथन पर अपने विचार लिखिए।


कभी-कभी तारसप्तक की ऊँचाई पर पहुँचकर मुख्य गायक का स्वर बिखरता नज़र आता है उस समय संगतकार उसे बिखरने से बचा लेता है। इस कथन के आलोक में संगतकार की विशेष भूमिका को स्पष्ट कीजिए।


कल्पना कीजिए कि आपको किसी संगीत या नृत्य समारोह का कार्यक्रम प्रस्तुत करना है लेकिन आपके सहयोगी कलाकार किसी कारणवश नहीं पहुँच पाएँ-

(क) ऐसे में अपनी स्थिति का वर्णन कीजिए।

(ख) ऐसी परिस्थिति का आप कैसे सामना करेंगे?


संगतकार कभी-कभी यूँ ही मुख्य गायक का साथ क्यों देता है?


तारसप्तक गाते समय मुख्य गायक को क्या-क्या परेशानियाँ होती हैं?


मुख्य गायक और संगतकार के संबंध एक-दूसरे के पूरक हैं। स्पष्ट कीजिए।


संगतकार की मनुष्यता किसे कहा गया है। वह यह मनुष्यता कैसे बनाए रखता है?


लोग प्रायः संगतकार की विफलता किसे समझ बैठते हैं?


संगतकार पाठ के अनुसार संगतकार की मुख्य विशेषता क्या होती है?


निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चयन कर लिखिए -

मुख्य गायक की गरज में
वह अपनी गूँज मिलाता आया है प्राचीन काल से
गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में
खो चुका होता है
या अपने ही सरगम को लाँघकर
चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में
तब संगतकार ही स्थायी को सँभाले रहता है
जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान
जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन
जब वह नौसिखिया था
तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला
प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ
आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ
तभी मुख्य गायक को ढाँढ़स बँधाता
कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर
  1. 'मुख्य गायक की गरज़ में संगतकार अपनी गूँज प्राचीन काल से मिला रहा है' - कथन में प्राचीन काल का तात्पर्य है -
    1. पुराने युग से
    2. हमेशा से
    3. बचपन से 
    4. गाने के आरंभ से
  2. मुख्य गायक अंतरे की जटिल तानों के जंगल में क्यों खो जाता है?
    1. कई बार सिद्धस्थ गायक भी किसी सुर-ताल में उलझ जाते हैं।
    2. गाना एक जंगल जैसा है जिसमें भटक जाना सहज ही हो जाता है।
    3. अपने ही गाने की लय में डूबकर भटक जाता है।
    4. महान गायक भी कभी-कभी कमज़ोर पड़ जाते हैं।
  3. संगतकार किस तरह से मुख्य गायक की सहायता करता है?
    1. मुख्य गायक के भटकने पर स्थायी को सँभाल कर।
    2. मुख्य गायक को उसके बचपन की याद दिलाकर।
    3. मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान समेट कर।
    4. मुख्य गायक के साथ अंतरे को गाकर।
  4. संगतकार मुख्य गायक को ढॉँढ़स कब बँधाता है?
    इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित कथनों को पढ़कर उचित विकल्प का चयन कीजिए -
    कथन -
    (क) जब उसका गला बैठने लगता है।
    (ख) जब वह निरुत्साहित होने लगता है।
    (ग) जब उसकी आवाज़ मंद पड़ने लगती है।
    विकल्प:
    1. केवल (क)
    2. केवल (ग)
    3. (क), (ख) और (ग)
    4. (क) और (ग)
  5. 'तारसप्तक' में मुख्य गायक का गला क्यों बैठते लगता है?
    1. वह गाते-गाते थक चुका होता है।
    2. इसमें स्वरों को ऊँचाई-निचाई पर चढ़ाना होता है।
    3. उसे बार-बार गाना पड़ता है।
    4. आवाज़ की गूँज अब नष्ट हो चुकी होती है।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×