English

इस कविता में एक माँ और उसके पुत्र का संवाद दिया गया है लेकिन कौन-सा कथन किसने कहा है, यह नहीं बताया गया है। आप कविता में दिए गए संवादों को पहचानिए कि कौन-सा कथन किसने कहा है

Advertisements
Advertisements

Question

इस कविता में एक माँ और उसके पुत्र का संवाद दिया गया है लेकिन कौन-सा कथन किसने कहा है, यह नहीं बताया गया है। आप कविता में दिए गए संवादों को पहचानिए कि कौन-सा कथन किसने कहा है और उसे दिए गए उचित स्थान पर लिखिए। उदाहरण के लिए, माँ और पुत्र का एक-एक कथन दिया गया है।

Writing Skills
Advertisements

Solution

पुत्र: “माँ, कह एक कहानी।”

माँ: “बेटा, समझ लिया क्या तूने मुझको अपनी नानी?”

पुत्र: “कहती है मुझसे यह चेटी, तू मेरी नानी की बेटी! कह माँ, कह, लेटी ही लेटी, राजा था या रानी? राजा था या रानी?

माँ, कह एक कहानी।” माँ: “तू है हठी मानधन मेरे, सुन, उपवन में बड़े सबेरे, तात भ्रमण करते थे तेरे, जहाँ सुरभि मनमानी।”

पुत्र: “जहाँ सुरभि मनमानी? हाँ, माँ, यही कहानी।”

माँ: “वर्ण वर्ण के फूल खिले थे, झलमल कर हिम-बिंदु झिले थे, हलके झोंके हिले-मिले थे, लहराता था पानी।”

पुत्र: “लहराता था पानी? हाँ, हाँ, यही कहानी।”

माँ: “गाते थे खग कल कल स्वर से, सहसा एक हंस ऊपर से, गिरा, बिद्ध होकर खर-शर से, हुई पक्ष की हानी।”

पुत्र: “हुई पक्ष की हानी? करुणा-भरी कहानी।”

माँ: “चौंक उन्होंने उसे उठाया, नया जन्म-सा उसने पाया। इतने में आखेटक आया, लक्ष्य-सिद्धि का मानी।”

पुत्र: “लक्ष्य-सिद्धि का मानी? कोमल-कठिन कहानी।”

माँ: “माँगा उसने आहत पक्षी, तेरे तात किंतु थे रक्षी। तब उसने, जो था खगभक्षी—हठ करने की ठानी।”

पुत्र: “हठ करने की ठानी? अब बढ़ चली कहानी।”

माँ: “हुआ विवाद सदय-निर्दय में, उभय आग्रही थे स्वविषय में, गई बात तब न्यायालय में, सुनी सभी ने जानी।”

पुत्र: “सुनी सभी ने जानी? व्यापक हुई कहानी।”

माँ: “राहुल, तू निर्णय कर इसका, न्याय पक्ष लेता है किसका? कह दे निर्भय, जय हो जिसका। सुन लूँ तेरी बानी।”

पुत्र: “माँ, मेरी क्या बानी? मैं सुन रहा कहानी। कोई निरपराध को मारे, तो क्यों अन्य उसे न उबारे? रक्षक पर भक्षक को वारे, न्याय दया का दानी!”

माँ: “न्याय दया का दानी? तूने गुनी कहानी।”

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 1: माँ, कह एक कहानी - पाठ से [Page 6]

APPEARS IN

NCERT Hindi Malhar Class 7
Chapter 1 माँ, कह एक कहानी
पाठ से | Q 1. | Page 6
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×