Advertisements
Advertisements
Question
इस कविता के आधार पर भारत की विविधता एवं विशेषताऍं सात-आठ वाक्यों में लिखो।
Advertisements
Solution
भारत एक ऐसा देश है जहाँ पूरे विश्व को विविधता में एकता के दर्शन होते हैं। यहाँ पर जाति, धर्म, समाज, भाषा आदि विविधताएँ होने के बावजूद सभी लोगों में भाईचारे की भावना अधिक है। भारतीय संस्कृति का विश्व में कोई मुकाबला नहीं है। यहाँ पृथ्वी, वन, पहाड़ों, वृक्षों, पशुओं, नदियों की पूजा की जाती है। भारतभूमि को माता का दर्जा दिया गया है। गंगा, जमुना, सरस्वती जैसी पावन नदियों को माता का गौरव प्राप्त है। इस देश में हरियाली है। खेत-खलिहानों में किसान जी-तोड़ मेहनत करता है और पूरे देश का पेट भरता है। ऐसा सिर्फ भारत देश में ही होता है, जहाँ किसान को पूरा देश अन्नदाता के रूप में देखता है। भारत देश में हर जाति व धर्म के अलग-अलग त्योहार होते हैं, लेकिन सभी धर्मों के लोग इन त्योहारों को एक साथ मिलकर मनाते हैं। यह देश एक मोतियों की अनमोल माला की भाँति है, जिसमें विभिन्न जाति, धर्म, संप्रदाय, राज्य के मोती भाईचारे के मजबूत सूत्र में बँधे हुए हैं।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
गिरी ______ से फिर, चढ़ी आम ऊपर।
वहॉं, ______ में, लहर खूब मारी।
हिलाया-झुलाया गिरी पर न ______।

कविता की पंक्तियॉं पूरी करो।
चाॅंद सितारे ____________,
____________।
____________,
____________ आँगनिया।
कविता की पंक्तियॉं पूरी करो।
मेरा सुख ____________,
____________!
____________,
____________ गाऊँ मैं।
मैंने समझा सोई मेरी छौना रे कविता से
पंचमाक्षर (ङ, ञ, ण, न, म) के अनुसार पतंगों में उचित शब्दों की जोड़ियॉं मिलाओ।

इस कविता (तूफानों से क्या डरना) का सार लिखो।
मैंने समझा वह देश कौन-सा है? कविता से
