English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 7th Standard

‘हरे घोड़े’ के संदर्भ में बीरबल की चतुराई का वर्णन करो। - Hindi (Second/Third Language) [हिंदी (दूसरी/तीसरी भाषा)]

Advertisements
Advertisements

Question

‘हरे घोड़े’ के संदर्भ में बीरबल की चतुराई का वर्णन करो।

Short Answer
Advertisements

Solution

बादशाह अकबर बीरबल की बुद्धिमानी की परीक्षा लेना चाहते थे इसलिए यह जानते हुए भी कि संसार में कहीं भी हरे रंग का घोड़ा नहीं है फिर भी वे बीरबल को हरे रंग का घोड़ा लाने के लिए एक सप्ताह का समय देते हैं। बीरबल बादशाह का आदेश स्वीकार कर घोड़े की तलाश में इधर-उधर घूमते हैं और आठवें दिन बादशाह से कहते हैं कि उन्होंने हरे रंग का घोड़ा खोज लिया है, लेकिन उस घोड़े को देखने के लिए बादशाह को उसके मालिक की दो शर्तों माननी पड़ेगी। पहली शर्त यह है कि बादशाह को घोड़ा लेने वहाँ स्वयं ही जाना पड़ेगा तथा दूसरी शर्त यह है कि घोड़े का रंग दूसरे घोड़ों से अलग है, तो उसे देखने का दिन भी अलग होना चाहिए यानि सप्ताह के सात दिनों के अलावा घोड़े को किसी भी दिन देख सकते हैं। इन शर्तों को सुनकर बादशाह निरुत्तर हो जाते हैं और इस प्रकार 'हरे घोड़े' के संदर्भ में बीरबल अपनी चतुराई से बादशाह की परीक्षा में सफल हो जाते हैं।

shaalaa.com
गद्य (7th Standard)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2.03: दाे लघुकथाएँ - अध्याय [Page 34]

APPEARS IN

Balbharati Hindi Sulabhbharati [English] Standard 7 Maharashtra State Board
Chapter 2.03 दाे लघुकथाएँ
अध्याय | Q (३) | Page 34
Balbharati Hindi Sulabhbharati Ekatmik [Marathi] Standard 7 Maharashtra State Board
Chapter 11 दो लघुकथाएँ
अंतःपाठ प्रश्न | Q १६. ३. | Page 63
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×