English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 10th Standard

हम उस धरती के लड़के हैं, जिस धरती की बातें क्या कहिए; अजी क्या कहिए; हाँ क्या कहिए। यह वह मिट्टी, जिस मिट्टी में खेले थे यहाँ ध्रुव-से बच्चे। - Hindi (Second/Third Language) [हिंदी (दूसरी/तीसरी भाषा)]

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

हम उस धरती के लड़के हैं, जिस धरती की बातें
क्या कहिए; अजी क्या कहिए; हाँ क्या कहिए।
यह वह मिट्टी, जिस मिट्टी में खेले थे यहाँ ध्रुव-से बच्चे।

यह मिट्टी, हुए प्रहलाद जहाँ, जो अपनी लगन के थे सच्चे।
शेरों के जबड़े खुलवाकर, थे जहाँ भरत दतुली गिनते,
जयमल-पत्ता अपने आगे, थे नहीं किसी को कुछ गिनते!

इस कारण हम तुमसे बढ़कर, हम सबके आगे चुप रहिए।
अजी चुप रहिए, हाँ चुप रहिए। हम उस धरती के लड़के हैं...

1. सूचनानुसार लिखिए: (2)

  1. ऐसी पंक्ति जिसमें पौराणिक संदर्भ है - ______
  2. ऐसी पंक्ति जिसमें ऐतिहासिक संदर्भ हो - ______

2. 'इतिहास हमें प्रेरणा देता है' विषय पर २५ से ३० शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

Answer in Brief
Advertisements

Solution

1.

  1. यह मिट्टी, हुए प्रहलाद जहाँ, जो अपनी लगन के थे सच्चे।
  2. जयमल-पत्ता अपने आगे, थे नहीं किसी को कुछ गिनते!

2. इतिहास हमारी भूतकाल की घटनाओंका संग्रह होता है। इतिहास में हमारे पूर्वजों द्वारा की गई अच्छी-बुरी सभी प्रकार की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी होती है। इन जानकारियों के आधार पर हम वर्तमान व भविष्य की नीतियाँ तैयार करते हैं। इतिहास की घटनाएँ हमें समझाती हैं कि क्या हमारे हित में है और क्या हमारे लिए नुकसानदायक है। इतिहास से हम ज्ञान व प्रेरणा प्राप्त कर भविष्य में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इतिहास हमें सोच-समझकर आगे बढ़ने का संदेश देता है। कोई भी व्यक्ति अपने इतिहास को भुलाकर आगे नहीं बढ़ सकता है। इतिहास हमें सदैव विवेक से कार्य लेते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

shaalaa.com
हम इस धरती की संतति हैं
  Is there an error in this question or solution?
2019-2020 (March) Official

RELATED QUESTIONS

वर्गीकरण कीजिए :

पद्यांश में उल्लिखित चरित्र-ध्रुव, प्रह्लाद, भरत, लक्ष्मीबाई, रजिया सुलताना, दुर्गावती, पद्‌मिनी, सीता, चाँदबीबी, सावित्री, जयमल

ऐतिहासिक पौराणिक 
   

विशेषताओं के आधार पर पहचानिए :

भारत माता के रथ के दो पहिये - ______


विशेषताओं के आधार पर पहचानिए :

खूब लड़ने वाली मर्दानी - ______


विशेषताओं के आधार पर पहचानिए :

अपनी लगन का सच्चा - ______


विशेषताओं के आधार पर पहचानिए :

किसी को कुछ न गिनने वाले - ______


सही/गलत पहचानकर गलत वाक्‍य को सही करके वाक्‍य पुनः लिखिए :

रानी कर्मवती ने अकबर को राखी भेजी थी।


सही/गलत पहचानकर गलत वाक्‍य को सही करके वाक्‍य पुनः लिखिए :

भरत शेर के दाँत गिनते थे।


सही/गलत पहचानकर गलत वाक्‍य को सही करके वाक्‍य पुनः लिखिए :

झगड़ने से सब कुछ प्राप्त होता है।


सही/गलत पहचानकर गलत वाक्‍य को सही करके वाक्‍य पुनः लिखिए :

ध्रुव आकाश में खेले थे।


कविता से प्राप्त संदेश लिखिए।


निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए-

अजी क्या कहिए, हाँ क्या कहिए।
जिस मिट्टी में लक्ष्मीबाई जी, जनमी थीं झाँसी की रानी।
रजिया सुलताना, दुर्गावती, जो खूब लड़ी थीं मर्दानी।
जनमी थी बीबी चाँद जहाँ, पद्मिनी के जौहर की ज्वाला।
सीता, सावित्री की धरती, जनमी ऐसी-ऐसी बाला।
गर डींग जनाब उड़ाएँगे, तो मजबूरन ताने सहिए, ताने सहिए, ताने सहिए।
हम उस धरती की लड़की हैं...
यों आप खफा क्यों होती हैं, टंटा काहे का आपस में।
हमसे तुम या तुमसे हम बढ़-चढ़कर क्या रक्खा इसमें।

(1) सूचनानुसार लिखिए-  (2)

  1. ऐसी पंक्ति जिसमें लड़ाई का संदर्भ है।
    __________________
  2. ऐसी पंक्ति जिसमें जौहर का संदर्भ हैं।
    __________________

(2) 'देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान' विषय पर अपने विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए।  (2)


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×