English

हिमनद घाटियों में कई रैखिक निक्षेपण स्थलरूप मिलते हैं। इनकी अवस्थिति व नाम बताएँ।

Advertisements
Advertisements

Question

हिमनद घाटियों में कई रैखिक निक्षेपण स्थलरूप मिलते हैं। इनकी अवस्थिति व नाम बताएँ।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

  • हिमनदियों के जमाव व निक्षेपण से अनेक स्थलाकृतियों का निर्माण होता है-
  1. हिमोढ़ – हिमोढ़, हिमनद टिल या गोलाश्मी मृत्तिका के जमाव की लंबी कटकें हैं। हिमनद द्वारा कई तरह के हिमोढ़ों का निर्माण होता है, जैसे – (क) अंतस्थ हिमोढ़ (ख) पार्श्विक हिमोढ़ (ग) मध्यस्थ हिमोढ़।
  2. एस्कर – हिमनद के पिघलने से बनी नदियाँ नदी घाटी के ऊपर बर्फ के किनारों वाले तल में प्रवाहित होती हैं। यह जलधारा अपने साथ बड़े गोलाश्म, चट्टानी टुकड़े और छोटा चट्टानी मलबा बहाकर लाती हैं जो हिमनद के नीचे इस बर्फ की घाटी में जमा हो जाते हैं। ये बर्फ पिघलने के बाद एक वक्राकार कटक के रूप में मिलते हैं, जिन्हें एस्कर कहते हैं।
  3. हिमानी धौत मैदान – हिमानी जलोढ़ निक्षेपों से हिमानी धौत मैदान निर्मित होते हैं।
  4. डुमलिन – डुमलिन का निर्माण हिमनद दरारों में भारी चट्टानी मलबे के भरने व उसके बर्फ के नीचे रहने से होता है।
shaalaa.com
हिमनद
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 6: भू-आकृतियाँ तथा उनका विकास - अभ्यास [Page 75]

APPEARS IN

NCERT Bhautik Bhugol ke Mool Sidhant [Hindi] Class 11
Chapter 6 भू-आकृतियाँ तथा उनका विकास
अभ्यास | Q 2. (iv) | Page 75
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×