English

हाबर विधि में प्रयुक्त हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस से प्राप्त मेथेन को उच्च ताप की भाप से क्रिया कर बनाया जाता है। दो पदों वाली अभिक्रिया में प्रथम पद में CO एवं H2 बनती हैं।

Advertisements
Advertisements

Question

हाबर विधि में प्रयुक्त हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस से प्राप्त मेथेन को उच्च ताप की भाप से क्रिया कर बनाया जाता है। दो पदों वाली अभिक्रिया में प्रथम पद में CO एवं H2 बनती हैं। दूसरे पद में प्रथम पद में बनने वाली CO और अधिक भाप से अभिक्रिया करती है।

\[\ce{CO(g) + H2O(g) ⇌ CO2(g) + H2(g)}\]

यदि 400°C पर अभिक्रिया पात्र में co एवं भाप का सममोलर मिश्रण इस प्रकार लिया जाए कि pCO = PH2O = 4.0 bar, H2 का साम्यावस्था पर आंशिक दाब क्या होगा? 400°C पर Kp = 10.1

Numerical
Advertisements

Solution

माना साम्यावस्था पर H2 का आंशिक दाब p bar है।

  CO(g) + H2O(g) CO2(g) + H2(g)
प्रारंभिक दाब 4.0 bar   4.0 bar   0   0
साम्य पर (4.0 - p)   (4.0 - p)   p   p

Kp = 10.1 ........(दिया है)

अब Kp = `("p" xx "p")/((4 - "p")(4 - "p"))`

10.1 = `"p"^2/(4 - "p")^2`

`"p"/(4 - "p") = sqrt10.1`

`"p"/(4 - "p")` = 3.1780

p = 3.1780(4 − p)

p = 12.712 − 3.178p

4.178p = 12.712

p = `12.712/4.178`

p = 3.04 bar

अतः हाइड्रोजन का साम्यावस्था पर आंशिक दबाव 3.04 bar है।

shaalaa.com
अम्लों एवं क्षारकों का आयनन - जल का आयनन स्थिरांक एवं इसका आयनिक गुणनफल
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 6: साम्यावस्था - अभ्यास [Page 232]

APPEARS IN

NCERT Rasayan bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 11
Chapter 6 साम्यावस्था
अभ्यास | Q 7.31 | Page 232
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×