Advertisements
Advertisements
Question
गोलीय दर्पण द्वारा होने वाले परावर्तन के लिए कौन-सी चिन्ह परिपाटी का उपयोग किया जाता है?
Answer in Brief
Advertisements
Solution
गोलीय दर्पण द्वारा होने वाले परावर्तन (प्रतिबिंब बनने) के लिए चिन्ह संकेत:
कार्तीय चिन्ह परिपाटी के अनुसार, दर्पण के ध्रुव (P) को मूलबिंदु माना जाता है। दर्पण के मुख्य अक्ष को निर्देशांक पद्धति (Frame of Referance) X-अक्ष लिया जाता है। चिन्ह परिपाटी निम्नानुसार हैं।
- वस्तु को हमेशा दर्पण के बाईं ओर रखा जाता है।
- मुख्य अक्ष के समांतर सभी दूरियाँ दर्पण के ध्रुव से मापी जाती हैं।
- मूलबिंदु के दाईं ओर नापी गई सभी दूरियाँ धनात्मक तथा बाईं ओर मापी गई दूरियाँ ऋणात्मक मानी जाती हैं।
- मुख्य अक्ष के ऊपरी ओर नापी जाने वाली दूरियाँ (ऊर्ध्व दूरी) धनात्मक होती हैं।
- मुख्य अक्ष के निचली ओर नापी जाने वाली दूरियाँ (अधो दूरी) ऋणात्मक होती हैं।
- अवतल दर्पण का नाम्यांतर ऋणात्मक तथा उत्तल दर्पण का नाभ्यांतर धनात्मक होता है।

कार्टेशिअन चिह्न संकेत
shaalaa.com
गोलीय दर्पणों द्वारा परावर्तन के लिए कार्तीय चिह्न परिपाटी
Is there an error in this question or solution?
