English

गंगा और अमेज़न नदी की घाटियों में पाए जाने वाले मानवीय अधिवासों में अंतर स्पष्ट कीजिए। - Geography [भूगोल]

Advertisements
Advertisements

Question

गंगा और अमेज़न नदी की घाटियों में पाए जाने वाले मानवीय अधिवासों में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

  1. गंगा नदी की घाटी में सम जलवायु पाई जाती है।
  2. गंगा और उसकी सहायक नदियों द्वारा बहाकर लाई गई गाद के कारण गंगा की घाटी में उपजाऊ मृदा पाई जाती है।
  3. गंगा नदी की घाटी की उपजाऊ भूमि पर कृषि का विकास हुआ है। इसके कारण यहाँ अन्य उद्योगों का भी विकास हुआ है।
  4. गंगा नदी की घाटी के प्रदेश में परिवहन की सुविधाएँ बड़े पैमाने पर उपलब्ध हैं। यही कारण है कि इस प्रदेश में सघन तथा केंद्रित अधिवास पाया जाता है।
  5. अमेज़न नदी की घाटी में सुस्त जलवायु पाई जाती है।
  6. अमेज़न नदी की घाटी में घने वर्षा वनों के पाए जाने के कारण यहाँ का प्रदेश दुर्गम बन गया है।
  7. अमेज़न नदी की घाटी के प्राकृतिक संसाधनों का शोध एवं उपयोग प्राकृतिक कारणों से एक सीमित दायरे में होता है।
  8. अमेज़न नदी की घाटी में परिवहन की पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण इस घाटी के प्रदेश में विरल तथा प्रकीर्ण मानवीय अधिवास पाया जाता है।
shaalaa.com
भारत में अधिवासों के प्रतिरूपों के उदाहरण
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 7: मानवीय अधिवास - स्वाध्याय [Page 51]

APPEARS IN

Balbharati Bhugol [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 7 मानवीय अधिवास
स्वाध्याय | Q ३. (आ) | Page 51
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×