Advertisements
Advertisements
Question
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए:
'काले मेघा दल के दल उमड़ते हैं, पानी झमाझम बरसता है, पर गगरी फूटी की फूटी रह जाती है, बैल पियासे के पियासे रह जाते हैं।' 'काले मेघा पानी दे' से ली गई प्रस्तुत पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
Advertisements
Solution
प्रस्तुत पंक्ति 'काले मेघा दल के दल उमड़ते हैं, पानी झमाझम बरसता है, पर गगरी फूटी की फूटी रह जाती है, बैल प्यासे के प्यासे रह जाते हैं' इसका आशय यह है कि प्रकृति की कृपा के बावजूद यदि साधन या व्यवस्था ठीक न हो, तो उसका लाभ नहीं उठाया जा सकता। इस पंक्ति में बताया गया है कि बहुत समय से वर्षा नहीं हो रही है जिसके कारण थोड़ा ही पानी बचा हुआ है। यह पानी सिर्फ़ गगरी तक ही सीमित है। वह भी घड़े के टूटने से गिर गया है। अब गगरी में कुछ नहीं बचा, इसलिए बैल प्यासे रह गए। बैल भी तभी खेत-जोत सकेंगे जब उनकी प्यास बुझेगी। अर्थात् गगरी और बैल के माध्यम से लेखक का कहना है कि आज हमारे देश में संसाधनों की कमी नहीं है परन्तु भ्रष्टाचार के कारण वे साधन लोगों के पास तक नहीं पहुँच पाते।
