Advertisements
Advertisements
Question
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए:
'पहलवान की ढोलक' पाठ के आधार पर लुट्टन पहलवान की अंतिम इच्छा लिखिए।
Short Answer
Advertisements
Solution
'पहलवान की ढोलक' पाठ के अनुसार, लुट्टन पहलवान की अंतिम इच्छा थी कि उसे चिता पर पेट के बल लिटाया जाए, न कि चित्त लिटाया जाए वह अपने जीवन में कभी किसी से हारकर चित्त नहीं हुआ था, इसलिए उसने अपनी अंतिम यात्रा में भी इस परंपरा को बनाए रखने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही, उसने यह भी चाहा कि जब उसकी चिता को आग दी जाए, तो ढोलक अवश्य बजाई जाए। यह उसकी जीवन भर की पहलवानी और ढोलक के प्रति लगाव का प्रतीक था। इन इच्छाओं से लुड़न पहलवान के स्वाभिमान और उसकी अनोखी शख्सियत का पता चलता है।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
