Advertisements
Advertisements
Question
एथीन के बहुलकन के लिए मुक्त मूलक क्रियाविधि लिखिए।
Advertisements
Solution
विभिन्न प्रकार की ऐल्कीन अथवा डाइईन और उनके व्युत्पन्नों का बहुलकन मुक्त मूलक जनक जैसे बेंन्ज़ोइल परॉक्साइड, ऐसीटिल परॉक्साइड, तृतीयक-ब्यूटिल परॉक्साइड आदि प्रारंभक (उत्प्रेक) की उपस्थिति में होते हैं। उदाहरण के लिए, एथीन का पॉलिथीन में बहुलकन, तापन अथवा बेंन्ज़ोइल परॉक्साइड प्रारंभक की अल्प मात्रा के साथ मिश्रण को प्रकाश में खुला छोड़ने पर होता है। प्रक्रिया परॉक्साइड द्वारा बनने वाले फ़ेनिल मुक्त मूलक के एथीन द्विकु-आबंध पर योग से प्रारंभ होती है एवं इस प्रकार एक नया और अधिक बड़ा मुक्त मूलक जनित होता है। इस चरण को श्रृंखला प्रारंभन पद कहते हैं। जब यह मूलक एथीन के दूसरे अणु के साथ अभिक्रिया करता है तब दूसग और अधिक बड़े आकार का मूलक बनता है। नए और अधिक बड़े मूलकों द्वारा इस अनुक्रम की पुनरावृत्ति अभिक्रिया को अग्र दिशा में ले जाती हैं और इस चरण को श्रृंखला संचरण पद कहते हैं। अंतिम रूप से किसी अवस्था पर इस प्रकार बनने वाला उत्पाद मूलक किसी अन्य मूलक के साथ अभिक्रिया द्वार बहुलकित उत्पाद बनाता है। इस चरण को
श्रृंखला समापन पद कहते हैं। पॉलिथीन के बहुलकन के चरणों के अनुक्रम को निम्न प्रकार से प्रदर्शित किया जा सकता है-
शृंखला प्रारंभक पद
\[\ce{\overset{\bullet}{C6}H5 + CH2 = CH2 -> C6H5 - CH2 - \overset{\bullet}{C}H2}\]
शृंखला संचरण पद
\[\begin{array}{cc}
\ce{C6H5 - CH2 - \overset{\bullet}{C}H2 + CH2 = CH2 -> C6H5 - CH2 - CH2 - CH2 - \overset{\bullet}{C}H2}\\
\downarrow\\
\phantom{...}\ce{C6H5 -( CH2 - CH2 )\text{n}- CH2 - \overset{\bullet}{C}H2}
\end{array}\]
RELATED QUESTIONS
निम्नलिखित बहुलक को बनाने वाले एकलक के नाम लिखिए -

निम्न को योगज और संघनन बहुलकों में वर्गीकृत कीजिए -
टेरिलीन, बैकलाइट, पॉलिथीन, टेफ़लॉन।
ब्यूना - N और ब्यूना - S के मध्य अंतर समझाइए।
निम्नलिखित बहुलकों को उनके अंतराआण्विक बलों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
नायलॉन-6, 6, ब्यूना-S, पॉलीथिन
\[\ce{(NH-CHR-CO)_\text{n}}\], एक समबहुलक है या सहबहुलक?
संकलन और संघनन बहुलकन के मध्य आप किस प्रकार विभेद करेंगे? ।
निम्नलिखित बहुलक को प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त एकलक लिखिए-
पॉलिवाइनिल क्लोराइड
निम्नलिखित बहुलक को प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त एकलक लिखिए-
टेफ्लॉन
निम्नलिखित बहुलक के एकलक का नाम और संरचना लिखिए:
ब्यूना - S
निम्नलिखित बहुलक संरचना के एकलक की पहचान कीजिए-

